भक्ति में शक्ति है : विधायक
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
मेसरा में मां रक्षा काली पूजा मेला संपन्न
विज्ञापन
मेसरा.
मेसरा में मां रक्षा काली पूजा मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हो गया. मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि माता के आगमन से गांव में सुख, शांति व समृद्धि विराजती है. भक्ति में शक्ति है. श्रद्धा व विश्वास के साथ की गयी पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती है. विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि गांव मेसरा के अगल-बगल के दस किलोमीटर के दायरे में उत्सव का माहौल रहता है. साथ ही जिप सदस्य संजय कुमार महतो, प्रेमचंद महतो, प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा, रणधीर चौधरी, टीपू महतो, प्रीतम सांड लोहरा, गंगा करमाली, मदन महतो ने भी अपनी बातें रखी. प्राचीन मंदिर व दूसरे नये मंदिर में स्थापित मां रक्षा काली की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय जलाशय में कर दिया गया. इससे पूर्व प्राचीन मंदिर में स्थापित जय मां रक्षा काली की पूजा रात 12 बजे पूरी विधि-विधान से राजपरिवार के पुरोहित ने करायी. राजपरिवार के भगवान शेखर ने बताया कि भंडारा में 500 लोगों ने भोजन किया. पूजा में पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा व अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. मौके पर संतोष महतो, मनरखन महतो, राजा महतो, जलेश्वर महतो, प्रभात कुमार महतो, रीता देवी, मीना देवी आदि मौजूद थे.मेसरा में मां रक्षा काली पूजा मेला संपन्नB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










