रांची : कांग्रेस के डीएनए में ही गड़बड़ी लोगों को भ्रमित करते हैं: सेठ
Updated at : 18 Dec 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सांसद संजय सेठ ने कहा है कि कांग्रेस के डीएनए में ही तुष्टिकरण की राजनीति करना है. लोगों को भ्रमित कर वोट हासिल करना ही कांग्रेस पार्टी का एकमात्र एजेंडा रहता है. श्री सेठ ने कहा कि कांग्रेस के ग्रामीण जनता को लालच देकर वोट लेती रही है और सत्ता में आते ही […]
विज्ञापन
रांची : सांसद संजय सेठ ने कहा है कि कांग्रेस के डीएनए में ही तुष्टिकरण की राजनीति करना है. लोगों को भ्रमित कर वोट हासिल करना ही कांग्रेस पार्टी का एकमात्र एजेंडा रहता है. श्री सेठ ने कहा कि कांग्रेस के ग्रामीण जनता को लालच देकर वोट लेती रही है और सत्ता में आते ही मौज मस्ती कर लूटने का काम करती है.
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और बालू घाटों के टेंडर का जिक्र करते हुए एक साथ कांग्रेस और झामुमो दोनों पर निशाना साधा. उन्होंने भाजपा सरकार के किये गये कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इन पांच वर्षों में सबसे बड़ी उपलब्धि सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप का नहीं लगना है. उन्होंने कहा कि इस बार संताल की जनता गठबंधन के चाल चरित्र को समझ चुकी है, पार्टी इस बार संताल में गठबंधन के खिलाफ भाजपा को वोट करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




