दिल्ली से मुक्त करायी गयी झारखंड की बेटी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : समाज कल्याण विभाग से संबद्ध राज्य संसाधन केंद्र, रांची के सहयोग से झारखंड की एक बालिका को दिल्ली से मुक्त कराया गया है.यह लड़की दो वर्षों से दिल्ली के कीर्ति नगर क्षेत्र में घरेलू कार्य कर रही थी. आरोप है कि घर का मालिक बालिका को शौचालय में सुलाता था. इसके साथ ही […]
विज्ञापन
रांची : समाज कल्याण विभाग से संबद्ध राज्य संसाधन केंद्र, रांची के सहयोग से झारखंड की एक बालिका को दिल्ली से मुक्त कराया गया है.यह लड़की दो वर्षों से दिल्ली के कीर्ति नगर क्षेत्र में घरेलू कार्य कर रही थी. आरोप है कि घर का मालिक बालिका को शौचालय में सुलाता था.
इसके साथ ही उसे घर का बचा-खुचा खाना देता था. इस अवयस्क लड़की को शारीरिक व मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करने का भी आरोप है.
लड़की के भाई ने उसे घर वापस लाने के लिए राज्य संसाधन केंद्र, रांची से दो दिन पहले संपर्क किया था. इसके बाद एकीकृत पुनर्वास संसाधन केंद्र, दिल्ली के अमन हुसैन, सपना राठौर व पूजा तंवर ने कीर्ति नगर थाना के सहयोग से बच्ची को मुक्त कराया. राज्य संसाधन केंद्र के मुताबिक अभी बाल कल्याण समिति, कीर्ति नगर में लड़की की काउंसेलिंग हो रही है. इसके बाद उसे रांची लाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










