मतदानकर्मियों को ले जा रही बस बुंडू में पलटी, 16 घायल

Updated at : 12 Dec 2019 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
मतदानकर्मियों को ले जा रही बस बुंडू में पलटी, 16 घायल

बुंडू : बुंडू से मतदानकर्मियों को सोनाहातू ले जा रही बस बुधवार की शाम पांच बजे चंचालू पहाड़ के पास पलट गयी. इस हादसे में शरीक अंसारी, दसई उरांव समेत 16 मतदानकर्मी घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी, एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद घायलों को बुंडू अस्पताल इलाज के लिए […]

विज्ञापन

बुंडू : बुंडू से मतदानकर्मियों को सोनाहातू ले जा रही बस बुधवार की शाम पांच बजे चंचालू पहाड़ के पास पलट गयी. इस हादसे में शरीक अंसारी, दसई उरांव समेत 16 मतदानकर्मी घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी, एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद घायलों को बुंडू अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. गंभीर रूप से घायलों को रिम्स रेफर किया गया है.

घटनास्थल पर इवीएम सहित मतदान कराने संबंधी सामग्री गिरा पड़ा था. यहां मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिसकर्मी कड़ी निगरानी रखे हुए हैं. मतदान केंद्र में दूसरे मतदान कर्मियों को भेजने की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है. इन मतदानकर्मियों की ड्यूटी राजकीय मध्य विद्यालय सोनाहातू, सेरेंगहातू और नीमडीह के चार बूथों पर थी.

मेडिका में चल रहा है घायलों का इलाज : हादसे में घायल मतदानकर्मियों को राजधानी के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सिविल सर्जन वीबी प्रसाद खुद वहां मौजूद हैं और सभी घायल मतदानकर्मियों के स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola