रांची : हत्यारों की गिरफ्तारी अविलंब हो : बार काउंसिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2019 9:25 AM
विज्ञापन
रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने रामप्रवेश सिंह की हत्या पर शोक प्रकट किया है. काउंसिल की अोर से कहा गया है कि घटना से अधिवक्ता समुदाय मर्माहत व आक्रोशित है. काउंसिल ने पुलिस से कहा है कि हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किया जाये. काउंसिल के अध्यक्ष सह महाधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा है […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने रामप्रवेश सिंह की हत्या पर शोक प्रकट किया है. काउंसिल की अोर से कहा गया है कि घटना से अधिवक्ता समुदाय मर्माहत व आक्रोशित है. काउंसिल ने पुलिस से कहा है कि हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किया जाये. काउंसिल के अध्यक्ष सह महाधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा है कि इस घटना से राज्य में अधिवक्ताअों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़ा हो गया है. पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
काउंसिल अधिवक्ताअों की सुरक्षा की अनदेखी नहीं कर सकता है. काउंसिल ने पूरे राज्य में अधिवक्ता समुदाय को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है, ताकि वे निर्भिकता से काम कर सकें. काउंसिल के सचिव राजेश पांडे ने सभी बार एसोसिएशन को पत्र लिख कर आगे की कार्रवाई के लिए सुझाव मांगा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










