ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : साल व महुआ के पेड़ से निकलेंगे डीजल-पेट्रोल : धर्मेंद्र प्रधान

Updated at : 02 Dec 2019 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : साल व महुआ के पेड़ से निकलेंगे डीजल-पेट्रोल : धर्मेंद्र प्रधान

खरसावां में भाजपा की सभा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा खरसावां/जमशेदपुर : खरसावां से भाजपा प्रत्याशी जवाहरलाल बानरा के पक्ष में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां के फॉरेस्ट मैदान में चुनावी सभा की. श्री प्रधान ने लोगों से नये झारखंड के निर्माण के […]

विज्ञापन
खरसावां में भाजपा की सभा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा
खरसावां/जमशेदपुर : खरसावां से भाजपा प्रत्याशी जवाहरलाल बानरा के पक्ष में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां के फॉरेस्ट मैदान में चुनावी सभा की. श्री प्रधान ने लोगों से नये झारखंड के निर्माण के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की. कहा कि भाजपा ही विकास का एक मात्र विकल्प है. आने वाले दिनों में साल, महुआ आदि पेड़ों के द्रव्य से पेट्रोल व डीजल बनाया जायेगा. इससे जंगल-पहाड़ों में रहने वाले आदिवासियों को रोजगार मिलेगा.
भूमि अधिग्रहण समेत कई मुद्दों पर विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है, ऐसे लोगों से सचेत रहने की जरूरत है. सभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आमदा में निर्माणाधीन 500 बेड के अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना है. मुंडा ने कहा कि खरसावां के लोगों से दिल का रिश्ता है. खरसावां के लिए जवाहरलाल बानरा हमेशा संवेदनशील होकर कार्य करेंगे.
वहीं जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पहले चरण में सुधि मतदाताआें ने बुलेट का जवाब दे दिया है. पहले चरण के रुझान से साफ हाे गया है कि झारखंड में एक बार फिर भाजपा स्थिर सरकार देगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola