झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : चौथे चरण का नामांकन समाप्त, आज स्क्रूटनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2019 2:17 AM

विज्ञापन

नामांकन का शुक्रवार हेमंत सोरेन समेत 128 ने पर्चे दाखिल िकये विधानसभा चुनाव के चौथे फेज लिए नामांकन शुक्रवार को समाप्त हो गया. अंतिम दिन सभी 15 सीटों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किया. मधुपुर में 16, देवघर में 12, बोकारो में 43, चंदनकियारी में 19, सिंदरी में 19, निरसा में 14, धनबाद में 28, […]

विज्ञापन
नामांकन का शुक्रवार
हेमंत सोरेन समेत 128 ने पर्चे दाखिल िकये
विधानसभा चुनाव के चौथे फेज लिए नामांकन शुक्रवार को समाप्त हो गया. अंतिम दिन सभी 15 सीटों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किया. मधुपुर में 16, देवघर में 12, बोकारो में 43, चंदनकियारी में 19, सिंदरी में 19, निरसा में 14, धनबाद में 28, झरिया में 22, टुंडी में 19, बाघमारा में 18 के अलावा बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी सीट के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. 30 नवंबर को स्क्रूटनी होगी. दो दिसंबर नाम वापसी की अंतिम तिथि है. चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर को होगा. वहीं पांचवें चरण के लिए संताल परगना की 16 सीटों के लिए भी नामांकन दाखिल किये गये.
देवघर : संताल परगना में शुक्रवार का दिन नामांकन का दिन रहा. चौथे और पांचवें चरण के लिए संताल परगना की 18 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को कुल 26 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. देवघर और मधुपुर सीट के लिए अंतिम दिन सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया. वहीं पांचवें चरण के चुनाव के लिए संताल परगना की 16 सीटों पर 19 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. नामांकन दाखिल करने वालों में मुख्य रूप से दुमका से हेमंत सोरेन (झामुमो), जामा से सीता सोरेन (झामुमो), पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव (झाविमो), गोड्डा से संजय प्रसाद यादव (राजद), जामताड़ा से भाजपा के वीरेंद्र मंडल व नाला से झामुमो के रवींद्र नाथ महतो और भाजपा से सत्यानंद झा बाटुल सहित 26 प्रत्याशी शामिल हैं. ज्ञात हो कि चौथे चरण के चुनाव के लिए देवघर और मधुपुर विधानसभा में नामांकन की 29 नवंबर को अंतिम तारीख थी.
इन दोनों विधानसभा में प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 30 नवंबर को होगी. दो दिसंबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा और 16 दिसंबर को वोट डाले जायेंगे. जबकि शेष संताल परगना की 16 सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 3 दिसंबर है. 4 को स्क्रूटनी व 6 दिसंबर को नाम वापस लिया जा सकेगा. 20 दिसंबर को अंतिम चरण के लिए 16 विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जायेंगे.
रांची स्थित आवास में मां के हाथों दही खाकर नामांकन के िलए दुमका गये हेमंत
गिरिडीह में अंतिम दिन 35 पर्चे दाखिल
गिरिडीह : चौथे चरण के लिए अंतिम दिन गिरिडीह जिले की पांच सीटों पर 35 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. गांडेय से सात, गिरिडीह से आठ, जमुआ से नौ, डुमरी से चार और बगोदर से सात प्रत्याशियों ने नामांकन भरा.
गांडेय से झाविमो के दिलीप वर्मा, आजसू के अर्जुन बैठा, आइयूएमएल के सईद आलम, शिवसेना के अरुण प्रसाद वर्मा, राष्ट्रीय गरीब पार्टी के उमेश चंद्र त्रिवेदी, निर्दलीय मुकेश कुमार मंडल व बहुजन मुक्ति पार्टी के बरनावास हेंब्रम, गिरिडीह के लिए बसपा के सिकंदर अली, आइयूएमएल के मुर्शीद शेख, जनता पार्टी की मीरा हांसदा सोरेन, एमसीसी के मो सलमान साहब समेत मो लल्लू, रामेश्वर दुसाध, कमल दास व धनेश्वर महतो (सभी निर्दलीय), बगोदर के लिए लोजपा के दामोदर पासवान, आजसू के आलोक पांडेय, फॉरवर्ड ब्लॉक के दीपक सिन्हा, भाकपा माले के सीताराम सिंह, बसपा से भलटू रविदास, निर्दलीय दशरथ सिंह व टेकुचंद महतो, डुमरी के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मो अहमद, शिवसेना के रूपलाल ठाकुर, निर्दलीय महेंद्र महतो व श्यामसुंदर वर्मा, जमुआ के लिए भाजपा के केदार हाजरा, झाविमो के चंद्रिका महथा, लोजपा के केदार पासवान, जनता पार्टी के राजेंद्र हाजरा, आजसू के सत्यनारायण दास, बसपा के रामचंद्र हाजरा, बहुजन मुक्ति पार्टी के महेंद्र राम, निर्दलीय अनिल कुमार हाजरा व प्रदीप कुमार हाजरा ने नामांकन किया.
चंदनकियारी में सात व बोकारो में 15 ने भरा पर्चा
चास : बोकारो सीटो के लिए अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. वहीं चंदनकियारी से सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया. बोकारो से अभी तक 43 व चंदनकियारी से 19 नामांकन हो चुके हैं.
शुक्रवार को बोकारो में आजसू के राजेंद्र महतो, लोजपा की उमा कुमारी, टीएमसी के फाल्गुनी भट्टाचार्य, निर्दलीय रामवतार वर्मा, रेणु शर्मा, वेंकटेश शर्मा, जगपति सिंह, सुनील कुमार, ललिता देवी, ब्यासदेव सिंह, सुरजन मांझी, मधुसूदन सिंह, त्यागी वर्णवाल, धनंजय हेंब्रम व अविनाश गोस्वामी ने और चंदनकियारी से आजसू के उमाकांत रजक, झामुमो (उलगुलान) के निवारण दिगार, लोजपा के वरुण कुमार, बसपा के समीर कुमार दास, सपा के दिलीप बाउरी, निर्दलीय मुकेश कांत व गणेश कुमार दास ने नामांकन दाखिल किया.
धनबाद में 45 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
धनबाद : धनबाद जिला में 16 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए अंतिम दिन 45 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. शुक्रवार को सिंदरी से शिव सेना के कार्तिक महतो, लोजपा के शैलेंद्र द्विवेदी, निरसा से झामुमो के अशोक मंडल, लोजपा की अनिता पासवान, फॉरवर्ड ब्लॉक के भागवत महतो, झाविमो के बम्पी चक्रवर्ती, हम की किरण देवी, एनसीपी के उमेश गोस्वामी, निर्दलीय मो शहाबुद्दीन अंसारी, निर्दलीय अमरेश सिंह, बिष्णु महतो व आशीष सिंह, धनबाद से हम के राम विनय सिंह, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के विनोद चंद्रवंशी, भारतीय दलित पार्टी के मो फैसल खान, सपा के मेराज खान, आजसू के प्रदीप मोहन सहाय, निर्दलीय मेघनाथ रवानी व सुरेंद्र कुमार, झरिया से झाविमो के योगेंद्र यादव, हम के रुदल पासवान, लोजपा के दीना नाथ ठाकुर, तृणमूल कांग्रेस की उषा देवी, निर्दलीय इंद्रजीत सिंह, विक्की कुमार, कुंती देवी, सलिक हुसैन व मो आलम ने पर्चा भरा.
टुंडी से सपा के कमल प्रसाद साहू, झामुमो (उलगुलान) के देवीलाल किस्कू, भाकपा के सुरेंद्र शर्मा, बसपा के भास्कर ओझा, फॉरवर्ड ब्लॉक के गोपाल महली, लोजपा के सुरेंद्र सिंह, निर्दलीय प्रदीप मोदी, मो शौकत रजा, ज्ञानरंजन सिन्हा, बाघमारा से जदयू के सुभाष राय, लोजपा के विनोद गोस्वामी, सपा के मो मुजाहिद, हम के धर्मेंद्र भुइंया, निर्दलीय पिंटू गुप्ता, डोली देवी, पंचम सिंह व कार्तिक महतो ने नामांकन किया.
चंदनकियारी में पिता और पुत्र आमने-सामने
चंदनकियारी विधानसभा से एक ओर जहां पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने आजसू प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. वहीं श्री रजक के पुत्र मुकेश कांत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है. मुकेश कांत के चुनाव में आना बोकारो-चंदनकियारी में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि कुछ लोग इसे चुनाव लड़ने की एक रणनीति मान रहे हैं.
बोकारो में पति-पत्नी ने एक साथ कराया नामांकन : बोकारो विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में पति-पत्नी वेंकटेश शर्मा व रेणु शर्मा ने भी पर्चा दाखिल कराया है. नामांकन के दौरान जहां पति वेंकटेश प्याज की माला पहनकर आकर्षण का केंद्र बने हुए थे. वहीं पत्नी रेणु ने सादगी से नामांकन कराया. प्रचार-प्रसार के मामले में दोनों से पूछे जाने पर कहा कि हम एक-दूसरे के साथ हमेशा रहेंगे. जनता जिसे चुनेगी, सर्वमान्य होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola