रांची : ऑटो से जा रही महिला से 4.50 लाख की छिनतई

Updated at : 28 Nov 2019 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : ऑटो से जा रही महिला से 4.50 लाख की छिनतई

चान्हो : चान्हो थाना क्षेत्र में ऑटो से पति के साथ बैंक जा रही महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने 4.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली. घटना एनएच 75 पर सोनचिपी के निकट बुधवार को दोपहर करीब एक बजे हुई. छिनतई के कारण महिला की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उनका इलाज प्राथमिक […]

विज्ञापन
चान्हो : चान्हो थाना क्षेत्र में ऑटो से पति के साथ बैंक जा रही महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने 4.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली. घटना एनएच 75 पर सोनचिपी के निकट बुधवार को दोपहर करीब एक बजे हुई. छिनतई के कारण महिला की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो में कराया गया.
जानकारी के मुताबिक जमीन बेचने के बाद मिले 4.50 लाख रुपये को जमा करने के लिए मांडर के कैम्बो गांव की वार्ड सदस्य प्रतिमा देवी पति रघुनंदन साहू के साथ बीजूपाड़ा स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक पहुंची थी.
वहां बैंक के कैशियर ने बड़ी रकम जमा करने के लिए पैन कार्ड मांगा, तो उन्होंने वहां पैसा जमा नहीं किया. इसके बाद पति-पत्नी बीजूपाड़ा चौक से आॅटो से मांडर स्थित स्टेट बैंक जाने जाने लगे. दोनों जैसे ही सोनचिपी के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अपराधी ऑटो की बराबरी में आ गये और किनारे बैठी प्रतिमा देवी के हाथ से रुपये से भरा बैग छीन कर मांडर की ओर भाग निकले. छिनतई के बाद प्रतिमा देवी के शोर मचाने पर ऑटो चालक ने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन तेज गति के कारण हाथ नहीं आ सके. इसके बाद प्रतिमा देवी ने घटना की सूचना मांडर थाना को दी.
पुलिस प्रतिमा देवी को साथ लेकर झारखंड ग्रामीण बैंक बीजूपाड़ा पहुंची. वहां पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी फुटेज निकलवाया और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करायी. पुलिस का कहना है कि अपराधी बैंक से ही महिला का पीछा कर रहे थे. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है. रघुनंदन साहू ने बताया कि उन्होंने लोहरदगा में अपनी जमीन बेची थी, जिससे मिले पैसे को बैंक में जमा करने जा रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola