झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : पहली बार चुन कर आये 33 विधायकों में से इस बार 22 उम्मीदवार ही मैदान में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Nov 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

नौ विधानसभा सीट पर बदले गये प्रत्याशी, आठ विधायकों ने पार्टी ही बदल ली संजय रांची : गत (2014) विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले 33 प्रत्याशी ऐसे थे, जो पहली बार विधायक बने थे. इनमें से दो डॉ अनिल मुर्मू तथा रघुनंदन मंडल दिवंगत हो गये. वहीं नौ के लिए परिस्थितियां बदल गयीं. […]
विज्ञापन
नौ विधानसभा सीट पर बदले गये प्रत्याशी, आठ विधायकों ने पार्टी ही बदल ली
संजय
रांची : गत (2014) विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले 33 प्रत्याशी ऐसे थे, जो पहली बार विधायक बने थे. इनमें से दो डॉ अनिल मुर्मू तथा रघुनंदन मंडल दिवंगत हो गये.
वहीं नौ के लिए परिस्थितियां बदल गयीं. इनमें से पांच को उनकी पार्टी ने टिकट नहीं दिया. इन विधायकों में भाजपा के डॉ जीतू चरण राम (कांके), गंगोत्री कुजूर (मांडर), शिवशंकर उरांव (गुमला), जयप्रकाश सिंह भोक्ता (चतरा) व गणेश गंझू (सिमरिया) शामिल हैं. इनके अलावा सिल्ली के अमित महतो तथा गोमिया के योगेंद्र प्रसाद (दोनों झामुमो) तथा सिंदरी के भाजपा विधायक संजीव सिंह पर मुकदमों के कारण इनकी पत्नियां प्रत्याशी बनायी गयी हैं.
वहीं बड़कागांव की विधायक निर्मला देवी के बदले इस बार कांग्रेस ने उनकी बेटी अंबा प्रसाद को टिकट दिया है. इस तरह पहली बार जीते कुल 33 में से 22 विधायक ही इस बार फिर से चुनाव के मैदान में हैं. इनमें से 14 को उन्हीं की पार्टियों ने दोबारा टिकट दिया, जिससे वर्ष 2014 के चुनाव में वे जीत कर आये थे. जबकि शेष आठ ने पार्टियां बदल कर टिकटहासिल कर लिया.
भाजपा के पांच, झामुमो के दो और कांग्रेस-झाविमो के एक-एक चेहरे बदले
पहली बार बने विधायक व उनकी वर्तमान स्थिति
नाम सीट पार्टी वर्तमान स्थिति
अनंत अोझा राजमहल भाजपा फिर से प्रत्याशी
इरफान अंसारी जामताड़ा कांग्रेस फिर से प्रत्याशी
डॉ लुइस मरांडी दुमका भाजपा फिर से प्रत्याशी
बादल पत्रलेक जरमुंडी कांग्रेस फिर से प्रत्याशी
नारायण दास देवघर भाजपा फिर से प्रत्याशी
डॉ नीरा यादव कोडरमा भाजपा फिर से प्रत्याशी
मनीष जायसवाल हजारीबाग भाजपा फिर से प्रत्याशी
राजकुमार यादव धनवार माले फिर से प्रत्याशी
जय प्रकाश वर्मा गांडेय भाजपा फिर से प्रत्याशी
विरंची नारायण बोकारो भाजपा फिर से प्रत्याशी
राज सिन्हा धनबाद भाजपा फिर से प्रत्याशी
साधु चरण महतो ईचागढ़ भाजपा फिर से प्रत्याशी
दशरथ गगराई खरसांवा झामुमो फिर से प्रत्याशी
राम कुमार पाहन खिजरी भाजपा फिर से प्रत्याशी
इन्होंने पार्टी बदल ली
नाम सीट पार्टी वर्तमान स्थिति
रणधीर कुमार सिंह सारठ झाविमो भाजपा से प्रत्याशी
अमर कुमार बाउरी चंदनकियारी झाविमो भाजपा से प्रत्याशी
आलोक चौरसिया डाल्टनगंज झाविमो भाजपा से प्रत्याशी
जानकी प्रसाद यादव बरकट्ठा झाविमो भाजपा से प्रत्याशी
विकास मुंडा तोरपा आजसू झामुमो से प्रत्याशी
कुणाल षाड़ंगी बहरागोड़ा झामुमो भाजपा से प्रत्याशी
शशिभूषण सामद चक्रधरपुर झामुमो झाविमो से प्रत्याशी
कुशवाहा शिवपूजन
मेहता हुसैनाबाद बसपा अाजसू से प्रत्याशी
जो दिवंगत हो गये
नाम सीट पार्टी वर्तमान स्थिति
रघुनंदन मंडल गोड्डा भाजपा दिवंगत
(उप चुनाव में पुत्र अमित मंडल जीते, फिर मिला टिकट)
डॉ अनिल मुर्मू लिट्टीपाड़ा झामुमो दिवंगत
बदल गयी इनकी परिस्थिति
नाम सीट पार्टी वर्तमान स्थिति
डॉ जीतू चरण राम कांके भाजपा टिकट कटा, समरी लाल हैं प्रत्याशी
गंगोत्री कुजूर मांडर भाजपा टिकट कटा, देवकुमार धान हैं भाजपा प्रत्याशी
शिवशंकर उरांव गुमला भाजपा टिकट कटा, मिसिर कुजूर हैं प्रत्याशी
जयप्रकाश सिंह भोक्ता चतरा भाजपा टिकट कटा, जनार्दन पासवान हैं भाजपा प्रत्याशी
अमित महतो सिल्ली झामुमो उप चुनाव में पत्नी सीमा देवी विजयी, फिर से प्रत्याशी
योगेंद्र प्रसाद गोमिया झामुमो उप चुनाव में पत्नी बबीता विजयी, फिर से प्रत्याशी
संजीव सिंह झरिया भाजपा पत्नी रागिनी सिंह भाजपा से प्रत्याशी
निर्मला देवी बड़कागांव कांग्रेस बेटी अंबा प्रसाद हैं प्रत्याशी
गणेश गंझू सिमरिया झाविमो टिकट कटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




