झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : लुभावने स्लोगन से सजने लगीं पार्टियों की होर्डिंग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मनोज लाल कोई कह रहा बुलंद झारखंड, किसी को चाहिए बहुमत, तो किसी को गांव की सरकार रांची : शहर में अलग-अलग पार्टियों की होर्डिंग लगनी शुरू हो गयी है. सारी पार्टी शहर के चौक-चौराहों या महत्वपूर्ण जगहों पर विशाल होर्डिंग लगा रही हैं. पार्टियों के झंडे के रंग के मुताबिक होर्डिंग का भी कलर […]
विज्ञापन
मनोज लाल
कोई कह रहा बुलंद झारखंड, किसी को चाहिए बहुमत, तो किसी को गांव की सरकार
रांची : शहर में अलग-अलग पार्टियों की होर्डिंग लगनी शुरू हो गयी है. सारी पार्टी शहर के चौक-चौराहों या महत्वपूर्ण जगहों पर विशाल होर्डिंग लगा रही हैं.
पार्टियों के झंडे के रंग के मुताबिक होर्डिंग का भी कलर बनवाया गया है. इन होर्डिंग के माध्यम से पार्टियां तरह-तरह का संदेश लोगों के बीच दे रही हैं. सारी पार्टियों के प्रमुख स्लोगन हैं, जिसके माध्यम से जनता से अपील की जा रही है. वहीं मतदाताअों को आश्वासन भी दिया जा रहा है. भाजपा दोबारा बहुमत की सरकार बनाने की अपील कर रही है. भाजपा की फोकस दोबारा सरकार बनाने पर है, तो झामुमो परिवर्तन की बात कर रहा है.
कांग्रेस बुलंद झारखंड की बात कर रही है. वहीं आजसू पार्टी अबकी बार -गांव की सरकार बनाने पर जोर दे रही है. झामुमो की ओर से सच्चर कमेटी की अनुशंसा लागू करने और विभिन्न तबका के लोगों को आरक्षण देने, हर भूमिहीनों को भूखंड देने की बात होर्डिंग में लिखी है. वहीं भाजपा डबल इंजन की सरकार के स्लोगन के साथ वोट की अपील कर रही है.
किस पार्टी का क्या स्लोगन
भाजपा : झारखंड पुकारा- भाजपा दोबारा, डबल इंजन की सरकार
झामुमो : चलो चलें…अब बदलें सरकार, बदलो सरकार, पाओ अधिकार
कांग्रेस : आ रही है कांग्रेस सरकार, कांग्रेस ने ली है सौगंध-बनायेंगे बुलंद झारखंड
आजसू : अबकी बार-गांव की सरकार, हमारा प्रयास-सामाजिक न्याय एवं विकास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










