ePaper

बादल के कारण नहीं गिर रहा तापमान

Updated at : 26 Nov 2019 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
बादल के कारण नहीं गिर रहा तापमान

रांची : राज्य के कई जिलों में आकाश में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 26 नवंबर तक आकाश में कहीं-कहीं बादल छाये रहेंगे. उसके बाद आकाश साफ रहने का अनुमान है. आकाश साफ होने के […]

विज्ञापन
रांची : राज्य के कई जिलों में आकाश में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 26 नवंबर तक आकाश में कहीं-कहीं बादल छाये रहेंगे. उसके बाद आकाश साफ रहने का अनुमान है.
आकाश साफ होने के बाद न्यूनतन और अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है. सुबह में कहीं-कहीं हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है. सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.4 तथा न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कांके का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक पूरे राज्य में इसी तरह की स्थिति रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola