ePaper

झारखंड चुनाव : कांके से भाजपा के समरी लाल ने किया नामांकन

Updated at : 25 Nov 2019 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड चुनाव : कांके से भाजपा के समरी लाल ने किया नामांकन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर को होना है, इसके लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि है. कांके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक समरी लाल ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. वे अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे. गौरतलब है कि इस […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर को होना है, इसके लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि है. कांके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक समरी लाल ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. वे अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे.

गौरतलब है कि इस बार कांके से भाजपा विधायक जीतू चरण राम का टिकट पार्टी ने काट दिया है और समरी लाल को टिकट दिया है. तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों पर मतदान होना हैं, जिनके नाम हैं -कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू्र, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, रामगढ़, धनवार, गोमिया, बेरमो, इचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया एवं कांके. चूंकि आज नामांकन की अंतिम तिथि है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola