हर परिवार को एक नौकरी का वादा

Updated at : 25 Nov 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
हर परिवार को एक नौकरी का वादा

रांची : कांग्रेस पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घोषणापत्र जारी कर दिया गया है. रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने घोषणा पत्र को पार्टी का संकल्प पत्र बताया. कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर हर घर से एक सदस्य को नौकरी […]

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घोषणापत्र जारी कर दिया गया है. रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने घोषणा पत्र को पार्टी का संकल्प पत्र बताया. कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर हर घर से एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी.

जब तक नौकरी नहीं मिलती, तब तक बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा. गरीब स्नातक बेरोजगार को हर साल 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जायेगी. पार्टी ने किसानों की आत्महत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ करने का भरोसा दिलाया है.

घोषणा पत्र की मुख्य बातें
12वीं तक सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, महिलाओं को केजी से लेकर पीजी तक नि:शुल्क शिक्षा
सरकार गठन के छह माह में सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति, हर परिवार हर माह 35 किलो चावल मिलेंगे
सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा और दवाएं उपलब्ध करायी जायेंगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola