एमके दास ने कहा- समझ रहा हूं कि यहां के अफसरों ने नक्सल समस्या को कैसे आंका

चुनाव के मद्देनजर नियुक्त विशेष पुलिस पर्यवेक्षक एमके दास ने कहारांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नियुक्त किये गये विशेष पुलिस पर्यवेक्षक मृणाल कांति दास ने प्रभात खबर से बात करते हुए कहा कि मैं लंबे समय के बाद झारखंड आया हूं. अभी समझ रहा हूं कि यहां के अफसरों ने नक्सल समस्या […]
चुनाव के मद्देनजर नियुक्त विशेष पुलिस पर्यवेक्षक एमके दास ने कहा
रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नियुक्त किये गये विशेष पुलिस पर्यवेक्षक मृणाल कांति दास ने प्रभात खबर से बात करते हुए कहा कि मैं लंबे समय के बाद झारखंड आया हूं. अभी समझ रहा हूं कि यहां के अफसरों ने नक्सल समस्या को कैसे आंका है. चुनाव आयोग ने मुझे शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्वच्छ मतदान कराने की जिम्मेवारी सौंपी है. उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा. उन्होंने कहा : 1989 से 1991 तक रांची में पदस्थापित रह चुके हैं. उस समय आइबी में रहते हुए वर्तमान झारखंड में काम किया था. तब यहां नक्सल समस्या नहीं के बराबर थी. अब 30-35 सालों में बहुत कुछ बदल गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




