सरयू का टिकट कटने से स्तब्ध हूं 40 साल से उन्हें जानता हूं: नीतीश

Published at :23 Nov 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
सरयू का टिकट कटने से स्तब्ध हूं 40 साल से उन्हें जानता हूं: नीतीश

रांची/पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर स्पष्ट किया है कि वे झारखंड विधानसभा में चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं आयेंगे. उन्होंने अपने पुराने मित्र और झारखंड सरकार में मंत्री रहे सरयू राय के बारे में कहा कि उनका टिकट कटना आश्चर्यचकित करने वाली घटना है. वे सरयू राय का टिकट कटने […]

विज्ञापन
रांची/पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर स्पष्ट किया है कि वे झारखंड विधानसभा में चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं आयेंगे. उन्होंने अपने पुराने मित्र और झारखंड सरकार में मंत्री रहे सरयू राय के बारे में कहा कि उनका टिकट कटना आश्चर्यचकित करने वाली घटना है. वे सरयू राय का टिकट कटने से स्तब्ध हैं. बिहार विधानसभा में शुक्रवार को अपने कक्ष में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि सरयू राय से उनका काफी पुराना संबंध है. जब बिहार का बंटवारा हुआ था, तब उनसे यहीं रुकने का आग्रह किया था. परंतु उन्होंने झारखंड जाना ही पसंद किया.
सीएम ने सरयू राय से अपनी 40 साल पुरानी मित्रता को याद करते हुए कहा कि हम दोनों कॉलेज के जमाने के मित्र हैं. सरयू राय को कई बार बिहार आकर राजनीति करने का ऑफर दिया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola