रांची : नाले की खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ बीएसएनएल का कॉपर केबल
Updated at : 22 Nov 2019 4:15 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : शहीद चौक जैन मंदिर के सामने नगर निगम की एजेंसी द्वारा नाले की खुदाई के दौरान बीएसएनएल के कॉपर केबल का लगभग 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इससे बुधवार को अपर बाजार, कचहरी रोड, डीसी ऑफिस, जेल रोड, ओल्ड एचबी रोड सहित अन्य इलाकों में लगभग 600 टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सेवा […]
विज्ञापन
रांची : शहीद चौक जैन मंदिर के सामने नगर निगम की एजेंसी द्वारा नाले की खुदाई के दौरान बीएसएनएल के कॉपर केबल का लगभग 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इससे बुधवार को अपर बाजार, कचहरी रोड, डीसी ऑफिस, जेल रोड, ओल्ड एचबी रोड सहित अन्य इलाकों में लगभग 600 टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सेवा ठप पड़ गयी थी.
बीएसएनएल के अधिकारियों ने रांची नगर निगम की इस कार्यशैली पर चिंता जताते हुए नगर आयुक्त एवं निगम के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर आपसी समन्वय से काम करने की सलाह दी. महाप्रबंधक दूरसंचार अरविंद प्रसाद ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि निगम से संबंधित ठेकेदार लापरवाही से काम करते हैं, जिसके चलते केबल कटने की घटना अक्सर होती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




