रांची : हटिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर आज व कल रद्द रहेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2019 9:12 AM
विज्ञापन
भूमिगत केबल बिछाने के लिए खोदे गये गड्ढों से लग रहा जाम सड़क के दोनों ओर खुदाई करने से चौड़ाई हो गयी कम, लोगों को हो रही परेशानी रांची : अंडरग्राउंड (भूमिगत) केबलिंग के नाम पर एक बार फिर से शहर की सड़कों की खुदाई शुरू कर दी गयी है. जहां-तहां बिना प्लानिंग के की […]
विज्ञापन
भूमिगत केबल बिछाने के लिए खोदे गये गड्ढों से लग रहा जाम
सड़क के दोनों ओर खुदाई करने से चौड़ाई हो गयी कम, लोगों को हो रही परेशानी
रांची : अंडरग्राउंड (भूमिगत) केबलिंग के नाम पर एक बार फिर से शहर की सड़कों की खुदाई शुरू कर दी गयी है. जहां-तहां बिना प्लानिंग के की जा रही इस खुदाई से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. जहां-जहां गड्ढे खोदे गये हैं, वहां सड़कों की चौड़ाई कम हो गयी है. इस कारण आये दिन जाम लगता रहता है.
सुजाता चौक के पास सड़क किनारे गड्ढे खोद कर दुकानों के बाहर मिट्टी का ढेर लगा कर छोड़ दिया गया है. इसको लेकर व्यवसायियों में नाराजगी है. राजधानी के बहू बाजार, चुटिया, कर्बला चौक व अलबर्ट एक्का चौक से लालपुर और मोरहाबादी इलाके में बंच केबल, पाइप और बड़े-बड़े रोल गिरा कर छोड़ दिया गया है. धीमी गति से काम हो रहा है.
एक ही जगह सड़क के दोनों ओर कर दी खुदाई : यूजी बंच केबलिंग का काम केइआइ इंडस्ट्रीज द्वारा किया जा रहा है. समझौते के तहत कार्यस्थल पर अव्यवस्था और पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी भी कंपनी की है.
थड़पखना स्थित मां तारा स्वीट के समीप भी केबलिंग के लिए खुदाई की गयी है. तीन दिन पहले सड़क के एक छोर पर खुदाई की गयी थी. यहां भूमिगत केबल डालने के लिए पाइप लगाने का काम पूरा भी नहीं हुआ था कि सड़क के दूसरी ओर कई जगह खुदाई कर दी गयी.20 फीट की सड़क में दोनों साइड खुदाई करने से यहां सड़क काफी संकरी हो गयी है.
इस कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है. राजधानी में 364 करोड़ से पूरे शहर में 260 किलोमीटर हाई टेंशन तारों को अंडरग्राउंड करने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










