ePaper

झारखंड विस चुनाव 2019 : भाजपा ने उम्‍मीदवारों की 5वीं सूची जारी की, कांके से समरी लाल को टिकट

Updated at : 20 Nov 2019 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विस चुनाव 2019 : भाजपा ने उम्‍मीदवारों की 5वीं सूची जारी की, कांके से समरी लाल को टिकट

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्‍मीदवारों की पांचवीं सूची बुधवार को जारी कर दी है. पांचवीं सूची में सबसे अहम कांके सीट पर वर्तमान विधायक जीतू चरण राम का टिकट कट गया है और उनकी जगह इस बार समरी लाल को मैदान पर उतारा गया है. पांचवीं सूची […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्‍मीदवारों की पांचवीं सूची बुधवार को जारी कर दी है. पांचवीं सूची में सबसे अहम कांके सीट पर वर्तमान विधायक जीतू चरण राम का टिकट कट गया है और उनकी जगह इस बार समरी लाल को मैदान पर उतारा गया है.

पांचवीं सूची में आठ विधानसभा सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा हुई है, जिसमें पाकुड से बेनी प्रसाद गुप्‍ता, बड़कागांव से लोकनाथ महतो, रामगढ़ से रणंजय कुमार, डुमरी से प्रदीप साहू, गोमिया से लक्ष्‍मण रायक, टुंडी से विक्रम पांडे, जमशेदपुर (पू) से देवेंद्र सिंह और कांके से समरी लाल को टिकट दिया गया है. गौरतलब हो भाजपा ने पहली ही सूची में 52 उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola