झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : राजद ने सात प्रत्याशियों की सूची जारी की
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय सिंह ने मंगलवार को सात प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी की. इसके तहत पार्टी ने कोडरमा से सुभाष यादव व बरकट्ठा से खालिद खलील को चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी की ओर से पहले ही पांच प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी थी. पार्टी ने संजय सिंह यादव […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय सिंह ने मंगलवार को सात प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी की. इसके तहत पार्टी ने कोडरमा से सुभाष यादव व बरकट्ठा से खालिद खलील को चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी की ओर से पहले ही पांच प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी थी.
पार्टी ने संजय सिंह यादव को हुसैनाबाद, सत्यानंद भोक्ता को चतरा, विजय कुमार राम को छत्तरपुर, सुरेश पासवान को देवघर व संजय प्रसाद यादव को गोड्डा से प्रत्याशी बनाया है. इसमें से पहले चरण वाली सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है. पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने कहा कि महागठबंधन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन कर रहे हैं. इनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जा रहा है.
उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में शिबू सोरेन का अहम योगदान रहा है. झारखंड निर्माण की कहानी में शिबू सोरेन का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा. राज्य में आदिवासी हितों की रक्षा के लिए आदिवासी को ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए. झारखंड में 19 वर्ष के कार्यकाल में सबसे ज्यादा विकास हेमंत सोरेन के कार्यकाल में हुआ.
कहां से कौन प्रत्याशी
संजय कुमार सिंह यादव हुसैनाबाद
सत्यानंद भोक्ता चतरा
विजय कुमार राम छत्तरपुर
सुभाष यादव कोडरमा
खालिद खलील बरकट्ठा
सुरेश पासवान देवघर
संजय प्रसाद यादव गोड्डा
दिनेश सोनी रांची से लोजपा के उम्मीदवार
रांची : लोक जनशक्ति पार्टी ने मंगलवार को नौ प्रत्याशियों की सूची जारी. रांची से दिनेश सोनी को उम्मीदवार बनाया गया है.
पंकज पांडेय गोमिया
मो एेनूल मांडू
मुकेश कुमार हजारीबाग
कपिल पासवान सिमरिया
उमेश रमानी बेरमो
प्रमोद एक्का खिजरी
शंकर प्रसाद कांके
दिनेश सोनी रांची
विकास रंजन धनबाद
18 ने खरीदा पर्चा : नामांकन के चौथे दिन मंगलवार को हटिया विधानसभा के लिए पांच फॉर्म, सिल्ली के लिए पांच, कांके के लिए दो, रांची तीन और खिजरी के लिए तीन फॉर्म की बिक्री हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










