शीर्ष प्रदर्शन पर झारखंड हुआ सम्मानित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 के तहत झारखंड को शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य का गौरव प्राप्त होने पर कहा कि झारखंड ने स्वच्छ भारत अभियान में अहम भागीदारी निभायी है. आज झारखंड खुले में शौच से मुक्त है. 2014 से पूर्व राज्य में मात्र 18 प्रतिशत शौचालय थे. स्वच्छ […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 के तहत झारखंड को शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य का गौरव प्राप्त होने पर कहा कि झारखंड ने स्वच्छ भारत अभियान में अहम भागीदारी निभायी है. आज झारखंड खुले में शौच से मुक्त है. 2014 से पूर्व राज्य में मात्र 18 प्रतिशत शौचालय थे. स्वच्छ भारत अभियान के तहत झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र को मिली इस उपलब्धि में राज्य की जनता का बहुत बड़ा सहयोग है.
इसके लिए झारखंड वासियों को बधाई एवं उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट करता हूं. स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत शीर्ष प्रदर्शन के लिए झारखंड, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात, दमन दीव व मिजोरम को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










