झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : झामुमो के अंतु तिर्की ने थामी झाविमो की कंघी, खिजरी सीट से लेंगे टिकट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Nov 2019 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झामुमो रांची जिला के सचिव व खिजरी से पूर्व प्रत्याशी अंतु तिर्की ने झाविमो का दामन थाम लिया है. शुक्रवार को झाविमो के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें झाविमो की सदस्यता दिलायी. उनके साथ झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के हेमलाल मेहता व अन्य कई समर्थक झाविमो में शामिल हुए. […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो रांची जिला के सचिव व खिजरी से पूर्व प्रत्याशी अंतु तिर्की ने झाविमो का दामन थाम लिया है. शुक्रवार को झाविमो के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें झाविमो की सदस्यता दिलायी.
उनके साथ झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के हेमलाल मेहता व अन्य कई समर्थक झाविमो में शामिल हुए. बताया गया कि श्री तिर्की खिजरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. पर गठबंधन में यह सीट कांग्रेस को चला गया. इससे खफा होकर उन्होंने झाविमो का दामन थाम लिया है. उन्हें झाविमो से खिजरी का टिकट मिलने का आश्वासन मिला है.
झाविमो में शामिल होने के बाद श्री तिर्की ने कहा कि झारखंड का भला राष्ट्रीय पार्टी नहीं, बल्कि क्षेत्रीय पार्टी ही कर सकती है. पर झामुमो जैसी क्षेत्रीय पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन किया. जबकि वह चाहते हैं कि सत्ता की चाबी क्षेत्रीय पार्टी के हाथों में होनी चाहिए. बाबूलाल मरांडी ने अकले ही सभी सीटों पर लड़ने का फैसला किया है. श्री मरांडी के नेतृत्व में ही झारखंड का भला हो सकता है. इसी सोच के साथ झाविमो में शामिल हुए हैं.
झारखंडियों के हाथ होगी सत्ता की चाबी : बाबूलाल
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार राज्य भर में भाजपा की असली लड़ाई झाविमो से होगी.
भाजपा की डबल इंजन से एक इंजन झारखंड की जनता सीज कर देगी. उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड की सत्ता की चाभी झारखंडियों के हांथों में होगी. श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं से परिवर्तन की लहर को झाविमो के पक्ष में मोड़ने के लिए कड़ी संघर्ष का आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




