रांची : शैक्षणिक योग्यता की शर्त बदल कर की गयी नियुक्ति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड राज्य अारोग्य सोसाइटी में नियुक्ति का मामला रांची : आयुष्मान भारत योजना का संचालन करने वाली झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी में संविदा आधारित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था. इनमें से एक पद सीनियर कंसल्टेंट (ग्रिवांस रिड्रेसल) का भी था. करीब 65 हजार रुपये प्रति माह वेतनमान वाले इस पद […]
विज्ञापन
झारखंड राज्य अारोग्य सोसाइटी में नियुक्ति का मामला
रांची : आयुष्मान भारत योजना का संचालन करने वाली झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी में संविदा आधारित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था. इनमें से एक पद सीनियर कंसल्टेंट (ग्रिवांस रिड्रेसल) का भी था. करीब 65 हजार रुपये प्रति माह वेतनमान वाले इस पद पर शैक्षणिक योग्यता की शर्त बदल नियुक्ति की गयी है. जिस व्यक्ति की इस पद पर नियुक्त हुई है, उसे पहले भी सोसाइटी की अोर से मई 2017 में लिखे गये एक पत्र में कैपिसिटी डेवलपमेंट पद के लिए योग्य बताया गया था.
बाद में जोड़ दिया गया एमबीए इन फिनांस
दरअसल सितंबर माह में निकाले गये विज्ञापन में सीनियर कंसल्टेंट पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एमएसडब्ल्यू/पब्लिक रिलेशन या मास्टर इन हॉस्पिटल/हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन या एमबीए इन हेल्थ केयर निर्धारित था, पर साक्षात्कार के बाद किसी को इस पद पर नियुक्त नहीं किया गया.
वहीं अक्तूबर में सीनियर कंसल्टेंट सहित पांच अन्य सीनियर पदों के लिए फिर से विज्ञापन निकाला गया. इस बार सीनियर कंसल्टेंट पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता में एमबीए इन फिनांस भी जोड़ दिया गया. वहीं छह वर्षों का जरूरी अनुभव होने की अवधि को घटा कर पांच वर्ष कर दिया गया. इसके बाद जिस व्यक्ति को नियुक्त किया गया है, वह एमबीए इन फिनांस की योग्यता पूरी करता है. शक का आधार भी यही है. सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए एमबीए इन फिनांस की योग्यता का कोई मतलब नहीं है. यदि था, तो पहली बार इसे जरूरी योग्यता में क्यों नहीं जोड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










