ePaper

रांची : सीसीएल कर्मियों को भुगतान करें: यूनियन

Updated at : 15 Nov 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सीसीएल कर्मियों को भुगतान करें: यूनियन

रांची : सीसीएल मुख्यालय के कई श्रमिक संगठनों ने सीसीएल के अध्यक्ष सह सीएमडी को पत्र लिख कर उनसे विभिन्न मांगें पूरी करने को कहा है. अखिल भारतीय कोयला श्रमिक संघ, सीएमयू, सीटू, आरकेएमवी व जेसीएमयू जैसे संगठनों के प्रतिनिधियों ने सीएमडी को लिखा है कि पहले चुनाव कार्य पर जानेवाले सीसीएल कर्मियों को प्रोत्साहन […]

विज्ञापन
रांची : सीसीएल मुख्यालय के कई श्रमिक संगठनों ने सीसीएल के अध्यक्ष सह सीएमडी को पत्र लिख कर उनसे विभिन्न मांगें पूरी करने को कहा है.
अखिल भारतीय कोयला श्रमिक संघ, सीएमयू, सीटू, आरकेएमवी व जेसीएमयू जैसे संगठनों के प्रतिनिधियों ने सीएमडी को लिखा है कि पहले चुनाव कार्य पर जानेवाले सीसीएल कर्मियों को प्रोत्साहन राशि मिलती थी, जो बंद हो गयी है. मांग की गयी है कि चुनाव कार्य में आठ घंटे से अधिक कार्य करनेवालों को पारिश्रमिक का भुगतान किया जाये.
इसके अलावा सीसीएल में इलाजरत मरीजों को बाहर से जांच कराने या दवा लाने पर इसका भुगतान 15-20 दिन में करने, क्षेत्रीय सलाहकार समिति की तर्ज पर मुख्यालय में मुख्यालय सलाहकार समिति का गठन करने, मुख्यालय में होनेवाले सभी कार्यक्रमों में संगठन प्रतिनिधियों को भी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा गांधी नगर, जवाहर नगर व राजेंद्र नगर में कायाकल्प कार्यक्रम के तहत हुए या हो रहे कार्य की जांच संगठन प्रतिनिधियों की समिति बना कर कराने की भी मांग की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola