झारखंड विस चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 19 प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची, हटिया से अजयनाथ शााहदेव को टिकट

Updated at : 11 Nov 2019 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विस चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 19 प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची, हटिया से अजयनाथ शााहदेव को टिकट

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेन ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में कांग्रेस ने 19 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की है. रविवार को कांग्रेस ने प्रथम चरण के चुनाव के लिए अपने पांच उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोरचा और राष्‍ट्रीय जनता […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेन ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में कांग्रेस ने 19 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की है. रविवार को कांग्रेस ने प्रथम चरण के चुनाव के लिए अपने पांच उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोरचा और राष्‍ट्रीय जनता दल झारखंड में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.

इस गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोरचा (झामुमो) को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 सीटें मिली हैं. खबर है कि इस समीकरण से राजद नाराज है. झारखंड में प्रथम चरण में 13 सीटों पर मतदान होने हैं. वहीं दूसरे चरण के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है. पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 नवंबर तक है.

विधानसभा क्षेत्र – प्रत्‍याशी का नाम

पाकुड़ – आलमगीर आलम

जामताड़ा – डॉ इरफान अंसारी

जरमुंडी – बादल पत्रलेख

महगामा – दीपिका पाण्‍डेय सिंह

बरही – उमेश शंकर अकेला

बड़कागांव – अंबा प्रसाद साहू

हजारीबाग – डॉ आर सी प्रसाद मेहता

जमुआ – डॉ मंजू कुमारी

बेरमो – राजेंद्र प्रसाद सिंह

बोकारो – संजय सिंह

धनबाद – मन्‍नान मल्लिक

झरिया – पूर्णिमा नीरज सिंह

बाघमारा – जलेश्‍वर महतो

जमशेदपुर (प.) – बन्‍ना गुप्‍ता

खिजरी – राजेश कच्‍छप

हटिया – अजयनाथ शाहदेव

कांके – राजीव कुमार

सिमडेगा – भूषण बाड़ा

कोलेबिरा – नमन विक्‍सल कोंगाड़ी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola