ePaper

पहले चरण में कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव समेत छह के नाम की चर्चा

Updated at : 10 Nov 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
पहले चरण में कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव समेत छह के नाम की चर्चा

रांची : दिल्ली में कांग्रेस केेंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में प्रत्याशियों के नाम की सूची तैयार कर ली गयी है़ शनिवार देर शाम सूची सोनिया गांधी को सौंप दी गयी. जानकारी के अनुसार, पहले चरण में छह सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा करेगी़ लोहरदगा से पार्टी अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को प्रत्याशी बनाये […]

विज्ञापन

रांची : दिल्ली में कांग्रेस केेंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में प्रत्याशियों के नाम की सूची तैयार कर ली गयी है़ शनिवार देर शाम सूची सोनिया गांधी को सौंप दी गयी. जानकारी के अनुसार, पहले चरण में छह सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा करेगी़ लोहरदगा से पार्टी अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को प्रत्याशी बनाये जाने की चर्चा है़ पांकी से देवेंद्र सिंह, डालटनगंज से केएन त्रिपाठी, मनिका से रामचंद्र सिंह चेरो, विश्रामपुर से ददई दुबे के बेटे अजय दुबे को प्रत्याशी बनाये जाने की चर्चा है़ भवनाथपुर से मानस व केपी यादव के नाम की चर्चा है.

रविवार को कांग्रेस इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है़ बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता, प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम शामिल हुए़
राजद ने संजय यादव सत्यानंद को उतारा
रांची. यूपीए में हुई सीट शेयरिंग के तहत राजद ने चतरा से पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता और हुसैनाबाद से संजय सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है़ राजद प्रवक्ता अनिता यादव ने बताया कि 11 नवंबर को दोनों पर्चा भरेंगे. इधर, राजद की नाराजगी दूर करने के लिए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन शनिवार की शाम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने रिम्स पहुंचे़ दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक बात हुई़ उन्होंने लालू प्रसाद से गतिरोध दूर करने का आग्रह किया़
श्री सोरेन ने कहा कि मौजूदा चुनाव में यूपीए के सभी दलों का साथ रहना जरूरी है़ उन्होंने विश्रामपुर और मनिका सीट पर राजद की दावेदारी पर कांग्रेस से बात करने का भरोसा लालू प्रसाद को दिलाया़ साथ ही कहा कि इन सीटों को लेकर वह कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से बात करेंगे़
राजद के सवालों पर कांग्रेस से बात होगी : हेमंत
लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि वह चुनावी जंग में जाने से पहले उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे थे़ लालू जी ने तहे दिल से आशीर्वाद दिया है़ उनसे हर मुद्दे पर बात हुई. उनकी मांगों से कांग्रेस नेतृत्व को अवगत करा दिया जायेगा. श्री सोरेन ने कहा कि राजद गठबंधन का हिस्सा है और रहेगा़ श्री सोरेन ने कहा कि वह शीघ्र दिल्ली जायेंगे और सोनिया गांधी से मिलेंगे.
भाजपा के पूर्व विधायक अकेला गये कांग्रेस में
बरही से भाजपा के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गये. कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए मनोज यादव को प्रत्याशी बनाये जाने की संभावना को देखते हुए अकेला ने भाजपा छोड़ दी. उन्होंने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपी एन सिंह, रामेश्वर उरांव के समक्ष अकेला ने कांग्रेस की सदस्यता ली़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola