झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : यूपीए में सीटों का बंटवारा, एनडीए में धुंध, जानें पहले फेज में कौन, किस सीट से लड़ेगा चुनाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2019 3:19 AM

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तस्वीर अब साफ होने लगी है. यूपीए ने अपनी सीटें बांट ली है. पहले चरण के लिए सीट बंटवारे की घोषणा भी हो गयी है. यूपीए ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है. इधर, सीट बंटवारे के साथ ही राजद नाराज भी हो गया है. शुक्रवार को […]

विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तस्वीर अब साफ होने लगी है. यूपीए ने अपनी सीटें बांट ली है. पहले चरण के लिए सीट बंटवारे की घोषणा भी हो गयी है. यूपीए ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है. इधर, सीट बंटवारे के साथ ही राजद नाराज भी हो गया है. शुक्रवार को प्रेस क्लब में झामुमो नेता हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने संयुक्त रूप से सीट बंटवारे की घोषणा की.
हालांकि, इस मौके पर राजधानी में रहते हुए भी राजद नेता तेजस्वी साझा प्रेस कान्फ्रेंस से दूर रहे. यूपीए ने पहले फेज की सीटों की भी घोषणा कर दी है. झाविमो एकला चलो की राह पर है. उसने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इधर, एनडीए से अभी धुंध छंटना बाकी है. भाजपा और आजसू गठबंधन को लेकर अंतिम सहमति नहीं बन पायी है. शनिवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. इसके बाद सीटों की घोषणा होगी.
गठबंधन में राजद का िहस्सा
तेजस्वी प्रेस काॅन्फ्रेंस से रहे दूर, बाद में मीडिया से बोले-संविधान विरोधियों को हराना हमारा मकसद
1़ देवघर, 2़ गोड्डा, 3़ कोडरमा, 4़ चतरा, 5़ बरकट्ठा, 6़ छत्तरपुर, 7़ हुसैनाबाद
पहले फेज में कौन, किस सीट से लड़ेगा चुनाव
झामुमो
गुमला, विशुनपुर, लातेहार, गढ़वा
कांग्रेस
लोहरदगा, मनिका, डालटनगंज, विश्रामपुर, भवनाथपुर, पांकी
राजद
छत्तरपुर, चतरा हुसैनाबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola