रांची : आज से तीन सुविधा केंद्रों पर 58 रुपये किलो मिलेगा प्याज
Updated at : 07 Nov 2019 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

नाफेड को आपूर्ति के प्रस्ताव के लिए भेजा जायेगा रिमाइंडर रांची : प्याज की कीमत को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन सुविधा केंद्र खोलेगा. साथ ही वहीं नाफेड से प्याज मंगवाने के लिए उसे प्रस्ताव देने को कहा जायेगा. इसको लेकर खाद्य आपूर्ति सचिव डॉ अमिताभ कौशल ने बुधवार को अालू और प्याज के […]
विज्ञापन
नाफेड को आपूर्ति के प्रस्ताव के लिए भेजा जायेगा रिमाइंडर
रांची : प्याज की कीमत को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन सुविधा केंद्र खोलेगा. साथ ही वहीं नाफेड से प्याज मंगवाने के लिए उसे प्रस्ताव देने को कहा जायेगा. इसको लेकर खाद्य आपूर्ति सचिव डॉ अमिताभ कौशल ने बुधवार को अालू और प्याज के थोक विक्रेताअों के साथ बैठक की. मंत्री सरयू राय के निर्देश पर हुई बैठक में बताया गया कि नासिक (महाराष्ट्र) में लगातार तीन दिनों की बारिश के कारण प्याज खराब हो गया है. साथ ही प्याज की मांग अधिक होने के कारण उसके मूल्य दर में काफी वृद्धि हो गयी है. प्याज को लेकर सोमवार को फिर बैठक होगी.
पंडरा बाजार, विकास भवन और कचहरी में सुविधा केंद्र
गुरुवार से पंडरा बाजार, कचहरी और विकास भवन स्थित सुविधा केंद्र में 58 रुपये प्रति किलो प्याज मिलेगा. पंडरा बाजार समिति के पणन सचिव अभिषेक आनंद ने कहा कि पीडीएस से प्याज उपलब्ध कराया जायेगा. इसको लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है.
रांची में सबसे अधिक प्याज का भंडार, गढ़वा में सबसे कम
झारखंड की 20 मंडियों में अभी करीब 5400 क्विंटल प्याज का भंडार है. सबसे ज्यादा भंडार रांची में 2200 क्विंटल और सबसे कम गढ़वा में 20 क्विंटल है. विभिन्न जिलों की कृषि बाजार समिति की मंडियों से थोक तथा अन्य जगहों से खुदरा मूल्य की जानकारी विभाग ने मंगायी है. विभिन्न जिलों के थोक और खुदरा मूल्य में पांच से 10 रुपये प्रति किलो तक का अंतर है.
सरयू राय ने की चर्चा
इधर, विभागीय मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर में आलू-प्याजे के थोक विक्रेताअों के साथ प्याज की कीमत पर चर्चा की. व्यापारियों ने बताया कि 10 दिनों के अंदर कीमत कम हो जायेगी.
इधर, प्रदर्शन करेगा झामुमो
महंगाई, प्याज व सब्जियों की कीमत में वृद्धि के खिलाफ झामुमो जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा. यह निर्णय गुरुवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के अावास पर हुई बैठक में लिया गया.
ये रहा बुधवार को प्याज का थोक और खुदरा मूल्य
जिला कुल स्टॉक थोक मूल्य खुदरा मूल्य
रांची 2200 क्विंटल 50-55 65-70
जमशेदपुर 1180 क्विंटल 55-60 55-70
धनबाद 400 क्विंटल 48-52 54-58
रामगढ़ 180 क्विंटल 55 62
डाल्टनगंज 81 क्विंटल 65-70 80
लोहरदगा 48 क्विंटल 65-70 80
जामताड़ा 62 क्विंटल 42-48 58
देवघर 98 क्विंटल 50-55 60
मधुपुर 47 क्विंटल 50-55 60
साहेबगंज 20 क्विंटल 55-60 60
गुमला 72 क्विंटल 47-53 55
सिमडेगा 72 क्विंटल 47-52 58
पाकुड़ 60 क्विंटल 35 40
चाकुलिया 27 क्विंटल 45-50 52
चतरा 20 क्विंटल 60 65
दुमका 614 क्विंटल 50-60 65
गोड्डा 62 क्विंटल 42-48 58
कोडरमा 34 क्विंटल 65 70
हजारीबाग 110 क्विंटल 50 55
गढ़वा 15 क्विंटल 50 58
कीमत : रुपये प्रति किलो में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




