ePaper

यूपीए महागठबंधन : वामदल से भी तकरार, माले 20 सीटों पर लड़ने की कर रही तैयारी

Updated at : 02 Nov 2019 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
यूपीए महागठबंधन : वामदल से भी तकरार, माले 20 सीटों पर लड़ने की कर रही तैयारी

रांची : यूपीए महागठबंधन में वामदलों के साथ भी पेच नहीं सुलझा है़ यूपीए महागठबंधन के तय फॉर्मूले में कांग्रेस-झामुमो, वामदल और राजद के बीच सीटों का बंटवारा हुआ है़ कांग्रेस-झामुमो ने चार सीट वामदलों को देने पर सहमति बनायी है़ बगोदर व राजधनवार माले को और निरसा व सिंदरी की सीट मासस के खाते […]

विज्ञापन
रांची : यूपीए महागठबंधन में वामदलों के साथ भी पेच नहीं सुलझा है़ यूपीए महागठबंधन के तय फॉर्मूले में कांग्रेस-झामुमो, वामदल और राजद के बीच सीटों का बंटवारा हुआ है़
कांग्रेस-झामुमो ने चार सीट वामदलों को देने पर सहमति बनायी है़ बगोदर व राजधनवार माले को और निरसा व सिंदरी की सीट मासस के खाते में गयी है़ वर्तमान फॉर्मूले के साथ माले चुनावी मैदान में यूपीए के साथ नहीं जा सकती है़ माले ने विधानसभा चुनाव के लिए 20 विधानसभा सीटों को चिह्नित किया है़
माले के सामने तकनीकी परेशानी भी है़ माले को अपना सिंबल बचाने के लिए नौ से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना होगा़ वहीं माकपा और भाकपा के लिए इस गठबंधन में कोई सीट नहीं है़ दोनों ही वाम दल अपनी परंपरागत सीटों पर हर हाल में प्रत्याशी उतारेंगे माले की नजर इन सीटों पर भी जमुआ, पांकी, भवनाथपुर, जमुआ झामुमो से अभी कोई बात नहीं हुई, पार्टी में बातचीत के बाद हीफैसला : जनार्दन
माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने कहा है कि झामुमो और कांग्रेस में क्या सहमति बनी है़ वामदलों को कितनी सीटें दे रहे हैं, इसकी कोई जानकारी हमें नहीं है़ झामुमो से इस समय कोई बात नहीं हुई है
शुरुआती दौर में गठबंधन पर बात हुई थी, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ था़ पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है़ हमारे लिए दो सीटों पर चुनाव लड़ना संभव नहीं है़ गठबंधन पर बातें होगी, तो हम अपना पक्ष रखेंगे़ पार्टी के अंदर भी बातचीत होगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola