झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : हम तैयार, बदलेंगे सरकार लेंगे अधिकार: हेमंत सोरेन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Nov 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने चुनाव की तिथि घोषणा होते ही कहा कि झामुमो चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी 25 नवंबर तक ही पूरी हो गयी थी. हमें तो चुनाव की तिथि का इंतजार था.चुनाव आयोग से ही तिथि आज घोषित […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने चुनाव की तिथि घोषणा होते ही कहा कि झामुमो चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी 25 नवंबर तक ही पूरी हो गयी थी.
हमें तो चुनाव की तिथि का इंतजार था.चुनाव आयोग से ही तिथि आज घोषित की गयी. उन्होंने कहा का हमारा एक ही नारा है बदलेंगे सरकार, लेंगे अधिकार, इसी नारे को लेकर मैदान में उतरेंगे. शनिवार को छठ पूजा है. छठ मैया का आशीर्वाद लेंगे और महासंग्राम में कूद जायेंगे. चुनाव के बाद ही मेरे कदम रुकेंगे.
गठबंधन के बाबत श्री सोरेन ने कहा कि गठबंधन भी होगा और झाविमो भी साथ ही होगा. एक से दो दिनों में यह सुलझ जायेगा. कहीं कोई समस्या नहीं है. तैयारियों के बाबत उन्होंने कहा कि जनाक्रोश यात्रा के दौरान ही बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के कार्यकर्ताओं को तैयार कर दिया है. कार्यकर्ता चुनाव को लेकर उत्साहित हैं.
जनता इस सरकार से त्रस्त है. झामुमो जनता को सहारा देगी. उन्होंने जनता से कहा कि बदलाव के लिए इस बार वोट डालें. चारों तरफ लूट मची हुई है. सरकार झूठा दिखावा कर रही है, जबकि धरातल पर कुछ काम नहीं हुआ है. श्री सोरेन ने कहा कि इस बार झामुमो की धमक संताल, कोल्हान, छोटनागपुर से लेकर पलामू प्रमंडल तक रहेगी.
युवाओं को जोड़ने का खासतौर पर कार्यक्रम चलाया गया था. युवाओं को पास अभी नौकरी नहीं है, सरकार इनके साथ छल कर रही है. झामुमो की सरकार बनते ही युवाओं को नौकरी दी जायेगी. महिलाओं को सुरक्षा और बुजुर्गों को सम्मान दिया जायेगा. झारखंड में कोई भी वर्ग हो विकास कार्यों से अछूता नहीं रहेगा. किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










