रांची : खतरनाक घाटों पर नगर निगम करायेगा बैरिकेडिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : अर्घ्य देने वाले श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो. इसके लिए रांची नगर निगम खतरनाक छठ घाटों में बैरिकेडिंग करने की तैयारी कर रहा है. ऐसे छठ घाटों पर बांस गाड़ा जायेगा. साथ ही उसमें रेड रिबन लगाने के अलावा (आगे खतरा है लिखा हुआ) साइन बोर्ड भी लगाया […]
विज्ञापन
रांची : अर्घ्य देने वाले श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो. इसके लिए रांची नगर निगम खतरनाक छठ घाटों में बैरिकेडिंग करने की तैयारी कर रहा है. ऐसे छठ घाटों पर बांस गाड़ा जायेगा. साथ ही उसमें रेड रिबन लगाने के अलावा (आगे खतरा है लिखा हुआ) साइन बोर्ड भी लगाया जायेगा. अभी तक खतरनाक घाटों के रूप में निगम ने बड़ा तालाब, लाइन टैंक तालाब, हटनिया तालाब, कांके डैम, धुर्वा डैम व अरगोड़ा तालाब को चिह्नित किया है. अगर पूजा समितियों द्वारा खतरनाक घाट से संबंधित कोई सूचना दी जाती है, तो उन घाटों में भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










