अनगड़ा में 1463 लोगों को मातृ-पितृ व बिरसा योजना का लाभ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अनगड़ा : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने रविवार को जोन्हा, बरवादाग व गुड़ीडीह पंचायत के जरूरतमंद लोगों के साथ दीवाली की खुशियां बांटी. तीनों पंचायत के 951 लोगों के बीच मातृ-पितृ सेवा योजना के तहत छह-छह सौ रुपये पेंशन व 512 परिवारों को बिरसा आहार योजना के तहत अनाज का वितरण किया गया. मौके पर […]
विज्ञापन
अनगड़ा : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने रविवार को जोन्हा, बरवादाग व गुड़ीडीह पंचायत के जरूरतमंद लोगों के साथ दीवाली की खुशियां बांटी.
तीनों पंचायत के 951 लोगों के बीच मातृ-पितृ सेवा योजना के तहत छह-छह सौ रुपये पेंशन व 512 परिवारों को बिरसा आहार योजना के तहत अनाज का वितरण किया गया. मौके पर संजय सिद्धार्थ, शंकर बेदिया, मधुसूदन साहू सहित अन्य उपस्थित थे. जोन्हा की 92 वर्षीय करमी देवी को सुदेश ने पेंशन राशि सौंपी, तो उसकी आंखें भर आयी. उसने कहा कि पति की मौत के 50 वर्ष से भी अधिक समय बीत चुके हैं, तब से पेंशन के लिए कई बार पंचायत से प्रखंड तक आवेदन दे चुकी है, लेकिन पेंशन नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










