जन आक्रोश रैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बनायी रणनीति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 अक्तूबर के प्रस्तावित जन आक्रोश रैली की तैयारी में जुट गयी है. शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया. रैली की सफलता को लेकर नेताओं से रायशुमारी की गयी. साथ ही कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 अक्तूबर के प्रस्तावित जन आक्रोश रैली की तैयारी में जुट गयी है. शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया. रैली की सफलता को लेकर नेताओं से रायशुमारी की गयी.
साथ ही कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा साइकिल, बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया गया. प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने बताया कि विधानसभा मैदान में मंच एवं साज सज्जा का काम जल्द शुरू होगा.
समापन जन आक्रोश रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी व मध्यप्रदेश सरकार में वन मंत्री उमंग सिंघार, मैनुल हक मुख्य रूप से शामिल होंगे. रैली को लेकर प्रमुख कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. बैठक में नेताओं ने जानकारी दी कि खिजरी, हटिया, रांची, सिल्ली, कांके, सिल्ली, मांडर से हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे.
बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व रांची महानगर प्रभारी राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय,सुरेश बैठा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, रवींद्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, सुंदरी तिर्की, राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ, अजय शाहदेव, प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, परवेज आलम, प्रेम कुमार, केदार पासवान, शिव शंकर उरांव समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










