दीपावली पर एटीएम में नहीं होगी पैसों की कमी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2019 12:48 AM
रांची : दीपावली पर एटीएम में पैसों की किल्लत नहीं होगी. लगातार दो दिनों तक बैंक बंद रहने के चलते लोगों को कैश की दिक्कत न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं. बैंकों की ओर से पर्याप्त तैयारी की गयी है. शनिवार के नियमित अवकाश के बाद 27 अक्तूबर को […]
रांची : दीपावली पर एटीएम में पैसों की किल्लत नहीं होगी. लगातार दो दिनों तक बैंक बंद रहने के चलते लोगों को कैश की दिक्कत न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं. बैंकों की ओर से पर्याप्त तैयारी की गयी है. शनिवार के नियमित अवकाश के बाद 27 अक्तूबर को रविवार की छुट्टी है. बैंकों का दावा है कि शनिवार को सभी एटीएम में कैश डाल दिये गये हैं. स्टेट बैंक के मुताबिक, उसके सभी 181 एटीएम में पैसे हैं. रविवार को एक टीम एटीएम की मॉनिटरिंग करेगी, ताकि जिस एटीएम में कैश खत्म हो, उसमें आधे घंटे के अंदर कैश भरा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










