ePaper

बदलाव महारैली में विकास सिंह मुंडा ने JMM का दामन थामा, बोले- झारखंडी अस्मिता से खेल रही है सरकार

Updated at : 20 Oct 2019 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
बदलाव महारैली में विकास सिंह मुंडा ने JMM का दामन थामा, बोले- झारखंडी अस्मिता से खेल रही है सरकार

रांची : रांची के हरमू मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बदलाव महारैली में विकास सिंह मुंडा ने पार्टी का दामन थामा. दिवंगत रमेश सिंह मुंडा के पुत्र विकास ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. दोनों नेताओं ने […]

विज्ञापन

रांची : रांची के हरमू मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बदलाव महारैली में विकास सिंह मुंडा ने पार्टी का दामन थामा. दिवंगत रमेश सिंह मुंडा के पुत्र विकास ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. दोनों नेताओं ने उन्हें झामुमो का अंग वस्त्र देकर पार्टी में शामिल कराया. रैली को संबोधित करते हुए विकास मुंडा ने कहा कि झारखंड के 19 साल में पिछले पांच साल सबसे खराब रहे.

डबल इंजन की सरकार का मतलब दोगुनी तेजी से झारखंड को बर्बाद करना है. विकास मुंडा ने कहा कि 19 साल का सबसे काला समय रघुवर सरकार का रहा. आज तक की सबसे बेकार सरकार है. झारखंडी अस्मिता पर हमले हो रहे हैं. आजसू भी इसमें शामिल है. डबल इंजन की स्पीड ने झारखंड को बरबाद कर दिया है. डबल इंजन की स्पीड से ये लोग झारखंड को लूट रहे हैं.
कार्यक्रम का संचालन विनोद पांडेय ने किया. मंच पर जगन्नाथ महतो, चंपई सोरेन, सीता सोरेन, स्टीफन मरांडी , साइमन मरांडी, कुणाल षाड़ंगी, सुप्रियो भट्टाचार्य, मिथलेश ठाकुर, मनोज पांडेय, अंतु तिर्की, हेमलाल मेहता समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
अधिकारियों ने किया यात्रा भत्ता घोटाला
रैली के अंत में पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के अधिकारियों ने यात्रा भत्ता घोटाला किया. फर्जी बिल पेश करते हैं. उन्होंने कहा कि चार अधिकारियों ने विदेश यात्रा की. आठ लाख खर्च हुआ और 18 लाख का बिल पेश किया. उन्होंने कहा कि उनके पास दस्तावेज भी है.
पिंजरे में कैद 51 चिड़ियों को उड़ाया
रैली में हरमू मैदान से झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने पिंजरे में कैद 51 चिड़ियों को आजाद कर आजादी का संदेश दिया. इसके पूर्व मंच पर शिबू सोरेन, रूपी सोरेन, हेमंत सोरेन के पहुंचते ही झामुमो रांची महानगर द्वारा उन्हें 51 किलो का माला पहना कर स्वागत किया गया. हेमंत सोरेन ने बैलून उड़ा कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. वह तीर-धनुष लेकर मंच पर आये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola