भारी बारिश के बीच हरमू मैदान में हुई बदलाव महारैली में झामुमो ने दिखाये तेवर

Updated at : 20 Oct 2019 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच हरमू मैदान में हुई बदलाव महारैली में झामुमो ने दिखाये तेवर

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बदलाव महारैली शनिवार को राजधानी के हरमू मैदान में हुई. भारी बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे. रैली में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि राज्य में झामुमो की सरकार बनी तो एक राजधानी के साथ-साथ चार उपराजधानियां भी […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बदलाव महारैली शनिवार को राजधानी के हरमू मैदान में हुई. भारी बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे. रैली में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि राज्य में झामुमो की सरकार बनी तो एक राजधानी के साथ-साथ चार उपराजधानियां भी बनेंगी.

दुमका पहले से ही है. इसके अलावा चाईबासा, पलामू और हजारीबाग को भी उपराजधानी बनाया जायेगा. हेमंत सोरेन ने और भी कई वायदे किये. श्री सोरेन ने कहा कि रघुवर सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं. मंत्री हो या अधिकारी सब घोटाले में लगे
हुए हैं.
हमारी सरकार बनी, तो कई मंत्रियों और अधिकारियों को जेल जाना पड़ेगा. श्री सोरेन ने कहा कि झामुमो की सरकार बनी, तो कई अधिकारियों के खिलाफ जांच होगी. झारखंडी अपने हाथों से राज्य को संवारेंगे.
श्री सोरेन ने कहा कि सीएम ने कहा था बिजली नहीं देंगे, तो वोट नहीं मांगेंगे. आज बिजली की हालत सबको पता है. सीएम को गांव में घुसने मत दीजिए. श्री सोरेन ने कहा कि आज आधा राज्य सूखाग्रस्त है. सरकार के पास न तो कोई नीति है न ही कोई योजना.
सरकारी कर्मी, किसान, मजदूर सभी परेशान हैं. बैंकों के पैसे लूटे जा रहे हैं. कारखाने बंद हो रहे हैं. सरकार रोजगार छीन रही है. यह परीक्षा की घड़ी है. तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना है. यह बदलाव यात्रा का अंतिम पड़ाव है. जनता ने कमर कस ली है. झामुमो नेतृत्व देने को तैयार है.
पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा : आपलोग अपने अधिकारों को जानें और दूसरों को भी उनके अधिकार बतायें, तभी अपना हक पा सकते हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने इस सरकार को बदलने का आह्वान किया है, आप उनकी बात मानें.
सत्ता मिलेगी, तभी आपको अधिकार मिलेगा. इस महारैली में तमाड़ से आजूस पार्टी के विधायक विकास मुंडा ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर ली. मौके पर रूपी सोरेन, स्टीफन मरांडी, कुणाल षाड़ंगी, अमित कुमार, चमरा लिंडा, कुणाल षाड़गी, साईमन मरांडी, जगन्नाथ महतो, चंपई सोरेन, लोबिन हेंब्रम आदि मौजूद थे. संचालन विनोद पांडेय ने किया.
गुरु जी बोले : अपने अधिकार को जानें, दूसरों को भी उनका हक बतायें, सत्ता से ही अधिकार मिलेगा
महारैली में ही तमाड़ से आजसू पार्टी के विधायक विकास सिंह मुंडा ने थामा झामुमो का दामन
हेमंत सोरेन ने ये वायदे भी किये
ऐसा कानून लायेंगे, जिसकी मदद से हमारी जमीन छिनने से बचेगी
महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा
झारखंड से जितना खनिज दूसरे राज्य या कंपनियां लेगी, उतनी ही मात्रा में बिजली व अन्य संसाधन देना अनिवार्य होगा
शहर से लेकर गांवों को मिलेगी 20 घंटे बिजली, गांवों में 200 यूनिट तक बिजली खपत बिल्कुल मुफ्त
पहले चरण में पांच लाख युवाओं को नौकरी व तीन लाख जनता को आवास
25 करोड़ तक का ठेका केवल झारखंडियों को दिया जायेगा
प्राइवेट कंपनियों में यहां के लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण दिलायेंगे.
एसटी को 28%, ओबीसी को 27% और एससी को 12% आरक्षण लागू किया जायेगा
राज्य में किसान व महिला बैंक खोला जायेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola