रांची : जिलों में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे आजसू प्रमुख

Updated at : 11 Oct 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जिलों में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे आजसू प्रमुख

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो शुक्रवार से चुनावी मुहिम का अगला चरण शुरू करेंगे. वह 11 अक्तूबर को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. उनको चुनावी टास्क देंगे. पूर्व में दिये गये निर्देशों की समीक्षा कर चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे. 12 अक्तूबर को श्री महतो डुमरी […]

विज्ञापन
रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो शुक्रवार से चुनावी मुहिम का अगला चरण शुरू करेंगे. वह 11 अक्तूबर को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. उनको चुनावी टास्क देंगे.
पूर्व में दिये गये निर्देशों की समीक्षा कर चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे. 12 अक्तूबर को श्री महतो डुमरी और गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. इसी दिन गोमिया विधानसभा क्षेत्र में मिलन समारोह होगा. इसमें कई दलों के कार्यकर्ता आजसू पार्टी में शामिल होंगे.
मौके पर पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, महासचिव डॉ लंबोदर महतो भी मौजूद रहेंगे.13अक्तूबर को आजसू अध्यक्ष चक्रधरपुर और मनोहरपुर में बूथ प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. 15 अक्तूबर को वह सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में चूल्हा प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे. मालूम हो कि सितंबर महीने में भी श्री महतो ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव की तैयारियों से संबंधित बैठक की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola