रांची : हम क्रूस में ईश्वर के सामर्थ्य का अनुभव करें : फादर डिन्नी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

लोयला मैदान में डिवाइन वचन उत्सव का आयोजन रांची : दिव्य ज्योति आश्रम, जमशेदपुर के फादर डिन्नी वीसी ने कहा कि मुक्ति के मार्ग पर चलनेवालों के लिए क्रूस का संदेश ईश्वर का सामर्थ्य है़ हम क्रूस में ईश्वर के सामर्थ्य का अनुभव करे़ं हमारी हर समस्या का समाधान, हर सवाल का जवाब क्रूस के […]
विज्ञापन
लोयला मैदान में डिवाइन वचन उत्सव का आयोजन
रांची : दिव्य ज्योति आश्रम, जमशेदपुर के फादर डिन्नी वीसी ने कहा कि मुक्ति के मार्ग पर चलनेवालों के लिए क्रूस का संदेश ईश्वर का सामर्थ्य है़ हम क्रूस में ईश्वर के सामर्थ्य का अनुभव करे़ं हमारी हर समस्या का समाधान, हर सवाल का जवाब क्रूस के नीचे मिलता है़ वह बुधवार को लोयला मैदान में आयोजित ‘चार दिवसीय डिवाइन वचन उत्सव- 2019’ में संदेश दे रहे थे़
इसका विषय ‘मैं केवल हमारे प्रभु ईसा मसीह के क्रूस पर गर्व करता हूं’ रखा गया है़ मिस्सा समारोह में फादर मुकुल लकड़ा ने कहा कि करिश्माई विनती में लोग चमत्कार देखना चाहते हैं, पर हमें चंगाई की अन्य बातों से पहले आंतरिक परिवर्तन को महत्व देने की जरूरत है़ जब हम आंतरिक रूप से स्वतंत्र होते हैं, तो हमें चंगाई मिलती है और हमारा जीवन हमेशा के लिए बदलता है़ इस अवसर पर फादर थियोडोर टोप्पो, फादर बॉबी वीसी, फादर जॉबी वीसी, फादर विनोय वीसी और बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










