ePaper

RANCHI : होटवार जेल से भागने की कोशिश में कैदी की मौत

Updated at : 05 Oct 2019 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
RANCHI : होटवार जेल से भागने की कोशिश में कैदी की मौत

रांची : राजधानी रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के एक कैदी की शनिवार को मौत हो गयी. वह जेल से भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान दीवार से गिरकर उसकी मृत्यु हो गयी. मृतक कैदी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है. मानसिक रूप से विक्षिप्त सुनील कुमार […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के एक कैदी की शनिवार को मौत हो गयी. वह जेल से भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान दीवार से गिरकर उसकी मृत्यु हो गयी. मृतक कैदी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है. मानसिक रूप से विक्षिप्त सुनील कुमार का रिनपास में इलाज चल रहा था.

बताया जाता है कि कैदी ने सुबह-सुबह 6 बजे जेल से भागने की कोशिश कर रहा था. दरअसल, राशन पहुंचाने के लिए ट्रक आया था. इसलिए जेल का गेट खुला हुआ था. इसी दौरान विक्षिप्त कैदी ने भागने की कोशिश की. पुलिस वाले उसके पीछे दौड़े, तो कैदी स्टेडियम के पास एक पेड़ पर चढ़ गया. इसी दौरान वह दीवार पर गिरा और उसकी मृत्यु हो गयी.

सुरक्षाकर्मी उसके पास गये और देखा कि उसकी सांसें थम चुकीं थीं. जेल प्रशासन ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. विक्षिप्त कैदी की मौत की जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola