रांची : ठगी के आरोपियों की तलाश में छापेमारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Sep 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजधानी में एेप के जरिये डीटीएच और मोबाइल रिचार्ज कूपन बेचने के नाम पर अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी करनेवाले आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन सुराग नहीं मिला. हरमू में एक आरोपी की तलाश में छापेमारी की गयी, लेकिन वह नहीं मिला. […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में एेप के जरिये डीटीएच और मोबाइल रिचार्ज कूपन बेचने के नाम पर अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी करनेवाले आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन सुराग नहीं मिला.
हरमू में एक आरोपी की तलाश में छापेमारी की गयी, लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस आरोपियों के दूसरे ठिकाने के बारे में भी पता कर रही है. पुलिस के अनुसार कंपनी का बैंक एकाउंट फ्रीज कर करने के लिए बैंक अधिकारी से अनुरोध किया गया है. पुलिस का कहना है कि रविवार होने की वजह से इस संबंध में बैंक प्रबंधन को आवेदन नहीं दिया जा सका है. लेकिन जल्द ही आवेदन बैंक को भेजा जायेगा.
उल्लेखनीय है कि शनिवार को मामले में लालपुर थाना में कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस के अनुसार कंपनी के कर्मचारियों के सहयोग से अॉफिस का ताला खुलवाकर जांच भी की गयी. इस दौरान कुछ दस्तावेज भी जब्त किये गये हैं. साथ ही कर्मचारियों से पूछताछ भी की गयी है.
लेकिन अभी तक उनकी संलिप्तता की बात सामने नहीं आयी है. कंपनी के अधिकारियों द्वारा ठगी का खुलासा उस वक्त हुआ जब कंपनी के खाते में पैसा जमा कराने के बाद भी मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज नहीं हो रहा था. कंपनी के झांसे में आनेवाले अधिकतर छोटे दुकानदार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




