लालू के कमरे तक पहुंच रहा पेइंग वार्ड की कैंटीन का धुआं, डॉक्टर भी चिंतित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद कैंटीन से निकलने वाले धुआं से परेशान हैं. इससे लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ डीके झा भी चिंतित है. डॉ झा ने शनिवार को श्री प्रसाद का मेडिकल बुलेटिन जारी करते समय भी धुआं को लेकर चिंता जतायी. कहा कि […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद कैंटीन से निकलने वाले धुआं से परेशान हैं. इससे लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ डीके झा भी चिंतित है. डॉ झा ने शनिवार को श्री प्रसाद का मेडिकल बुलेटिन जारी करते समय भी धुआं को लेकर चिंता जतायी. कहा कि ज्यादा धुआं निकलने पर उन्हाेंने कैंटीन संचालक काे बड़ा एग्जास्ट फैन लगाने का आग्रह किया था, लेकिन अभी तक इसे नहीं लगाया गया है.
हार्ट मरीज के लिए धुआं कितना खतरनाक है और क्या असर हो सकता है, इस पर डॉ झा ने कहा कि धुआं सबके लिए खतरनाक होता है. कहा कि श्री प्रसाद का किडनी पूर्व की तरह 50 फीसदी काम कर रह रहा है. बीपी व शुगर पहल की तरह ही है. बीच-बीच में उतार-चढ़ाव पर दवा के डोज को कम या अधिक किया जाता है. नॉनवेज खाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. कहा कि लालू प्रसाद को व्रत नहीं करने की सलाह दी गयी है.
रिम्स में भर्ती हैं डेंगू के दर्जन भर मरीज
रांची. रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में डेंगू से पीड़ित करीब एक दर्जन मरीजों का इलाज चल रहा है. शनिवार को पलामू से आये दो संदिग्ध डेंगू से पीड़ित मरीजों को भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार रिम्स के आइसाेलेशन वार्ड इस साल अबतक 100 से ज्यादा डेंगू मरीजों का इलाज किया गया है.
भर्ती मरीजाें को इलाज कर ठीक कर घर भेजा गया है. मरीजों को इलाज रिम्स के मेडिसिन विभाग के डॉ जेके मित्रा, डॉ विद्यापति व डॉ बी कुमार की देखरेख में चल रहा है थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










