झारखंड विधानसभा चुनाव : इन लोगों को टिकट नहीं देगी भाजपा, सभी सीटों का हो चुका है सर्वे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2019 9:44 AM
अंजनी कुमार सिंहरांची/नयी दिल्ली : राजनीति में परिवारवाद के खिलाफ मुखर रही भाजपा झारखंड सहित हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं के बेटे-बेटियों को प्रत्याशी नहीं बनायेगी. पार्टी आलाकमान ने यह तय किया है कि विधानसभा चुनाव में इस फॉर्मूले पर सख्ती से अमल किया जायेगा. पार्टी तीनों राज्यों की सभी विधानसभा सीटों […]
अंजनी कुमार सिंह
रांची/नयी दिल्ली : राजनीति में परिवारवाद के खिलाफ मुखर रही भाजपा झारखंड सहित हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं के बेटे-बेटियों को प्रत्याशी नहीं बनायेगी. पार्टी आलाकमान ने यह तय किया है कि विधानसभा चुनाव में इस फॉर्मूले पर सख्ती से अमल किया जायेगा.
पार्टी तीनों राज्यों की सभी विधानसभा सीटों का दो बार सर्वे करा चुकी है. सर्वे में कौन किस सीट पर मजबूत हैं, किसके प्रति नाराजगी है और किसे टिकट देने पर पार्टी को फायदा हो सकता है, का आकलन किया गया है. सर्वे के आधार पर काम नहीं करने वाले विधायकों का टिकट काटा जायेगा और जिताऊ उम्मीदवारों को तरजीह मिलेगी.
सूत्रों का कहना है कि इस रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हरियाणा कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी भी सांसद व विधायक के पुत्र-पुत्री को टिकट नहीं देगी.
नवरात्रि शुरू होते ही हरियाणा और महाराष्ट्र के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया जायेगा. यही नहीं आलाकमान 75 साल की उम्र पूरी कर चुके नेताओं को टिकट नहीं देने के फैसले पर भी कायम रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










