रांची : किसानों को उत्पाद तैयार कराने के साथ बाजार भी दिलायें : राज्यपाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र का स्थापना दिवस समारोह आयोजित रांची : बिचौलिया किसानों का हक खा रहे हैं. खेती में बिचौलिया प्रणाली हावी रहती है. जिससे किसानों को बेहद कम राशि मिलती है, जबकि बाजार में उत्पाद महंगी कीमत में बिकता है. इससे किसानों को बचाने में रामकृष्ण मिशन जैसी संस्था को भी पहल करनी […]
विज्ञापन
दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र का स्थापना दिवस समारोह आयोजित
रांची : बिचौलिया किसानों का हक खा रहे हैं. खेती में बिचौलिया प्रणाली हावी रहती है. जिससे किसानों को बेहद कम राशि मिलती है, जबकि बाजार में उत्पाद महंगी कीमत में बिकता है. इससे किसानों को बचाने में रामकृष्ण मिशन जैसी संस्था को भी पहल करनी चाहिए. किसानों को उत्पाद तैयार कराने के साथ-साथ बाजार भी उपलब्ध कराना चाहिए.
यह बात राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कही. वह सोमवार को मोरहाबादी स्थित दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के स्थापना दिवस पर बोल रही थीं. राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 1969 में स्थापित दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र का काम सराहनीय है. ऐसी संस्थाओं को पिछड़े व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर और सक्रियता से कार्य करना चाहिए, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन तेजी से हो. मिशन के पूर्व सचिव शशांकानंद जी महाराज ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में कृषि को शामिल करना चाहिए. इससे स्वरोजगार के मौके भी प्राप्त होंगे.
सुबह के सत्र में राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने कहा कि दिव्यायन केवीके का काम सराहनीय है. जब तक किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी, तब तक हम पांच ट्रिलियन इकोनॉमी को नहीं पा सकते हैं. मौके पर दिव्यायन की पत्रिका का विमोचन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










