मधुबन : मंत्री अमर बाउरी ने आजीवन शाकाहार का लिया संकल्प
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची से निकली अहिंसा यात्रा का मधुबन में समापन मधुबन/पीरटांड़ : रांची से निकली अहिंसा यात्रा का समापन रविवार को मधुबन स्थित गुणायतन परिसर में हुआ. अखिल भारतीय शाकाहार परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन मंत्री अमर बाउरी शामिल हुए. मुनिश्री कुंथु सागर जी महाराज व एलक […]
विज्ञापन
रांची से निकली अहिंसा यात्रा का मधुबन में समापन
मधुबन/पीरटांड़ : रांची से निकली अहिंसा यात्रा का समापन रविवार को मधुबन स्थित गुणायतन परिसर में हुआ. अखिल भारतीय शाकाहार परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन मंत्री अमर बाउरी शामिल हुए.
मुनिश्री कुंथु सागर जी महाराज व एलक सिद्धांत सागर जी महाराज ने उपस्थित जन समूह को अहिंसा का मूल मंत्र प्रवचन के माध्यम से बताया. मंगल प्रवचन सुनकर मंत्री श्री बाउरी ने आजीवन मांसाहार का त्याग कर शाकाहार अपनाने का संकल्प लिया. उन्होंने आश्वस्त किया कि इस सिद्ध भूमि को अहिंसा भूमि घोषित करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री से बात करेंगे, जिससे मधुबन के इर्द-गिर्द मांस-मदिरा पूर्ण रूप से वर्जित हो.
गुणायतन परिसर में चातुर्मास कर रहे आचार्य 108 विद्या सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री कुंथु सागर जी महाराज व एलक श्री सिद्धांत सागर जी महाराज ने अहिंसा यात्रा के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री से मधुबन पारसनाथ को अहिंसा क्षेत्र घोषित करने की मांग खुले मंच से की. इस दौरान अखिल भारतीय शाकाहार परिषद की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित उन तमाम हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस अहिंसा यात्रा में हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










