नेतरहाट विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर होगी प्रवेश परीक्षा
Updated at : 22 Sep 2019 2:38 AM (IST)
विज्ञापन

सुनील कुमार झा, रांची : नेतरहाट आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा लेने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए नियमावली में बदलाव किया जायेगा. नियमावली में बदलाव के लिए नेतरहाट विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सभापति डॉ केके नाग की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गयी है. कमेटी सरकार को शीघ्र प्रस्ताव […]
विज्ञापन
सुनील कुमार झा, रांची : नेतरहाट आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा लेने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए नियमावली में बदलाव किया जायेगा. नियमावली में बदलाव के लिए नेतरहाट विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सभापति डॉ केके नाग की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गयी है. कमेटी सरकार को शीघ्र प्रस्ताव देगी.
नेतरहाट विद्यालय में अभी झारखंड के बच्चों का ही नामांकन लिया जाता है और राज्यस्तर पर ही प्रवेश परीक्षा ली जाती है. अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा ली जायेगी.
इसके तहत झारखंड के बच्चों के लिए तय सीट में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा. दूसरे राज्यों के बच्चों का नामांकन इस शर्त पर लिया जायेगा कि बच्चे की पढ़ाई पर खर्च होने वाली राशि उस राज्य द्वारा वहन किया जाये. दूसरे राज्यों के बच्चों के लिए कितनी सीट व फीस तय की जाये, इस पर कमेटी सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




