रांची : निर्बाध आपूर्ति के दावे हुए फेल बिजली कटने से लोग परेशान
Updated at : 20 Sep 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजधानीवासी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं. कभी मेंटेनेंस, तो कभी लोकल फॉल्ट के चलते हर सब स्टेशन से कम से कम पांच बार बिजली कट रही है. पूरे बारिश के मौसम में भी आधे से एक घंटे तक लोड शेडिंग कर सब स्टेशनों का दबाव कम किया जा रहा है. गुरुवार को […]
विज्ञापन
रांची : राजधानीवासी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं. कभी मेंटेनेंस, तो कभी लोकल फॉल्ट के चलते हर सब स्टेशन से कम से कम पांच बार बिजली कट रही है. पूरे बारिश के मौसम में भी आधे से एक घंटे तक लोड शेडिंग कर सब स्टेशनों का दबाव कम किया जा रहा है.
गुरुवार को तुपुदाना और एयरपोर्ट 33 केवी लाइन पर एक घंटा लोड शेडिंग चला. यहां ट्रासंफार्मर पर सप्लाई का प्रेशर 450 एम्पीयर तक चला गया, इस कारण इलाके को लोड शेडिंग करके बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है.
एसटी कॉलोनी में हटिया ग्रिड से आने वाली मेन सप्लाई वायर टूटने के चलते बालालांग फीडर को करीब 40 मिनट के लिए बंद करना पड़ा. यही हाल अन्य पावर सबस्टेशनों का भी रहा डोरंडा फीडर से चार बार, अनंतपुर फीडर दो बार, चकेपोस्ट, सीआरपीएफ, कोकर रूरल 3 बार कुछ देर के लिए बिजली कटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




