पॉलिटेक्निक कॉलेज : छात्रावास खाली करने के लिए छात्रों को 19 तक का मिला समय
Updated at : 14 Sep 2019 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने किया प्राचार्य का घेराव 19 तक हॉस्टल खाली नहीं करने पर दर्ज होगी एफआइआर 80 में से आठ छात्रों ने ही हॉस्टल खाली किया है छात्रों ने कहा : फाइनल इयर का अंक पत्र मिलते ही हॉस्टल खाली कर देंगे रांची : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे पासआउट छात्रों ने […]
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने किया प्राचार्य का घेराव
19 तक हॉस्टल खाली नहीं करने पर दर्ज होगी एफआइआर
80 में से आठ छात्रों ने ही हॉस्टल खाली किया है
छात्रों ने कहा : फाइनल इयर का अंक पत्र मिलते ही हॉस्टल खाली कर देंगे
रांची : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे पासआउट छात्रों ने शुक्रवार को प्राचार्य डॉ आरके साहा का घेराव किया. प्रदर्शन भी किया. इस दौरान काफी हो-हंगामा हुआ.
छात्रों का कहना था कि उन्हें अब तक कॉलेज से फाइनल इयर की परीक्षा का अंक पत्र नहीं मिला है. अंक पत्र मिलते ही वे लोग हॉस्टल खाली कर देंगे. छात्रों ने प्राचार्य से हॉस्टल खाली करने के लिए कुछ दिनों का समय देने की मांग की. इस पर प्राचार्य ने छात्रों को 19 सितंबर 2019 तक का समय दिया. साथ ही कहा कि उक्त तिथि तक हॉस्टल खाली नहीं करनेवाले छात्रों पर कॉलेज प्रशासन 20 सितंबर को एफआइआर दर्ज करायेगा.
इधर, छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर हॉस्टल से संबंधित छात्रों का पूरा डाटा कॉलेज से बाहर करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. छात्रों का कहना है कि बाहरी व्यक्ति हॉस्टल के अंदर घुस कर खाली करने की धमकी दे रहा है. साथ ही हॉस्टल खाली कराने के लिए उनके अभिभावकों को फोन कर रहा है. यह गलत है. छात्रों ने इस बात को लेकर काफी देर तक हंगामा किया. छात्रों का कहना है कि यह कॉलेज का इंटर्नल मामला है. इसमें बाहरी लोगों को शामिल किया जा रहा है.
प्राचार्य ने छात्रों की एक बात नहीं सुनी. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे लोग हर हाल में हॉस्टल खाली कर दें, नहीं तो कॉलेज प्रशासन उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगा. ज्ञात हो कि कुल 80 छात्रों में से आठ छात्रों ने हॉस्टल खाली कर दिया है, जबकि 72 छात्र अभी भी हॉस्टल में रह रहे हैं. छात्रों ने प्राचार्य से हॉस्टल में बिजली, पानी जैसी आधारभूत संरचना भी दुरुस्त करने की मांग की.
रैगिंग की शिकायत करनेवाले छात्र की खोज
प्राचार्य डॉ साहा ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीइ) के पास फोन व ई-मेल से रैगिंग की शिकायत करने वाले छात्र की खोज की. प्राचार्य ने क्लास रूप में जाकर कहा कि अगर किसी छात्र के साथ ऐसी घटना घटी है, तो वे अकेले भी इसकी जानकारी प्राचार्य को दे सकते हैं. उनका नाम व पहचान गुप्त रखा जायेगा. साथ ही दोषी छात्रों पर कॉलेज प्रशासन उचित कार्रवाई करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




