रांची : इस चुनाव में जनता काटेगी भाजपा का चालान : बाबूलाल
Updated at : 12 Sep 2019 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार द्वारा राज्य में लागू किये गये संशोधित मोटर व्हीकल कानून के खिलाफ झाविमो ने बुधवार को राज्यभर में आक्रोश मार्च निकाला. राजधानी में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता झंडा-बैनर और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मार्च में शामिल हुए. मार्च मोरहाबादी मैदान स्थित […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड सरकार द्वारा राज्य में लागू किये गये संशोधित मोटर व्हीकल कानून के खिलाफ झाविमो ने बुधवार को राज्यभर में आक्रोश मार्च निकाला. राजधानी में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता झंडा-बैनर और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मार्च में शामिल हुए.
मार्च मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा के निकट से अलबर्ट एक्का चौक तक गया. वहां घंटों प्रदर्शन किया गया. बाद में मार्च जनसभा में तब्दील हो गया़ मौके पर बाबूलाल ने कहा कि रघुवर सरकार द्वारा इस कानून को लागू करने से जनता में भारी आक्रोश है़ राज्य की भाजपा नीत सरकार को जनता का जितना चालान काटना था, इसने काट लिया.
अब चालान काटने की बारी जनता की है़ 2019 में इस सरकार का चलान जनता काट देगी़ आक्रोश मार्च में पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, केंद्रीय महासचिव खालिद खलील, सरोज सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाइक, महासचिव जितेंद्र वर्मा, संतोष कुमार, युवा मोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, शोभा यादव, जितेंद्र कुमार, शुचीता सिंह, बलकू उरांव, संजय टोप्पो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




