रांची विवि छात्र संघ के चुनाव में 103662 वोटर डालेंगे वोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में लगभग एक लाख तीन हजार 662 विद्यार्थी (वोटर) वोट डालेंगे. डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा ने बताया कि फाइनल वोटर की संख्या 11 सितंबर को जारी कर दी जायेगी. पीएचडी वोटर की भी संख्या इसमें जुड़ेंगे. जानकारी के अनुसार कुल 26 पीजी विभाग में 7714 वोटर हैं, जबकि […]
विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में लगभग एक लाख तीन हजार 662 विद्यार्थी (वोटर) वोट डालेंगे. डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा ने बताया कि फाइनल वोटर की संख्या 11 सितंबर को जारी कर दी जायेगी. पीएचडी वोटर की भी संख्या इसमें जुड़ेंगे. जानकारी के अनुसार कुल 26 पीजी विभाग में 7714 वोटर हैं, जबकि 14 अंगीभूत कॉलेज में 95 हजार 144 वोटर तथा पांच बीएड कॉलेज में 804 वोटर हैं.
पीजी विभाग से पांच पदाधिकारी चुने जायेंगे, जबकि 14 कॉलेज से 70 पदाधिकारी व पांच बीएड कॉलेज से 25 पदाधिकारी चुने जायेंगे. ये सभी पदाधिकारी फिर विवि स्तर पर पांच अधिकारी (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व उप सचिव) को चुनेंगे. 26 पीजी विभाग में सबसे अधिक कॉमर्स विभाग में 692 वोटर हैं, जबकि अंगीभूत कॉलेज में डोरंडा कॉलेज में सबसे अधिक 16 हजार 62 वोटर अौर बीएड कॉलेज में एपी जालान बीएड कॉलेज में 168 वोटर हैं.
सभी विभागों और कॉलेजों के द्वारा वोटर लिस्ट विवि में जमा कर दी गयी है. पीजी विभाग और कॉलेजों में 19 सितंबर को मतदान व 20 सितंबर को मतगणना होगी. इसके लिए 13 अौर 14 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक नामांकन फॉर्म भरा जायेगा.
पीजी विभाग में वोटर
हिंदी में 553, अंग्रेजी में 567, उर्दू में 133, बांग्ला में 30, संस्कृत में 77, दर्शनशास्त्र में 86, टीआरएल में 413, राजनीतिशास्त्र व लोक प्रशासन में 417, इतिहास में 423, अर्थशास्त्र में 338, मनोविज्ञान में 209, समाजशास्त्र व ह्यूमन राइट्स में 84, गृह विज्ञान व फैशन डिजाइनिंग में 81, भूगोल में 521, मानवशास्त्र व ग्रामीण विकास में 266, कॉमर्स में 692, भौतिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में 371, रसायनशास्त्र में 273, जंतुविज्ञान व इनवायरमेंटल साइंस में 348, बॉटनी व बायोटेक्नोलॉजी में 203, गणित व एमसीए में 647, भूगर्भशास्त्र में 233, योगा में 184, आइएमएस में 414, पत्रकारिता विभाग में 119 अौर परफॉर्मिंग आर्ट में 32 वोटर हैं.
14 कॉलेजों में छात्र करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
रांची वीमेंस कॉलेज में 9278, डोरंडा कॉलेज में 16062, मारवाड़ी कॉलेज में 14442, केअो कॉलेज गुमला में 10297, बिरसा कॉलेज खूंटी में 7596, बीएस कॉलेज लोहरदगा में 3146, बीएनजे कॉलेज सिसई में 2659, आरएलएसवाइ कॉलेज में 5598, सिमडेगा कॉलेज में 3857, पीपीके कॉलेज बुंडू में 7021, एसएस मेमोरियल कॉलेज में 6171, जेएन कॉलेज धुर्वा में 2359, केसीबी कॉलेज बेड़ो में 1266 अौर मांडर कॉलेज में 5392 वोटर हैं.
बीएड कॉलेज के वोटरों की भी रहेगी भागीदारी
एपी जालान टीटी कॉलेज में 168, जसपुरिया बीएड कॉलेज में 143, समर्पणदीप बीएड कॉलेज में 167, मदर जीरामणि टीटी कॉलेज में 161 अौर आरटीसी बीएड कॉलेज में 165 वोटर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




