धूमधाम से मना करमा का महापर्व, राज्यपाल ने कहा-विश्वविद्यालय गांवों को गोद लेकर अंधविश्वास खत्म करे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची विश्वविद्यालय के जनजातिय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के अखड़ा में करमा धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल श्री द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं. इस मौके पर एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति छात्रों ने दी. एक के बाद एक ग्रुप ने लोकगीत और नृत्य से सबका मन […]
विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय के जनजातिय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के अखड़ा में करमा धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल श्री द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं. इस मौके पर एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति छात्रों ने दी. एक के बाद एक ग्रुप ने लोकगीत और नृत्य से सबका मन मोह लिया. इस मौके पर राज्यपाल ने कम बारिश, पेड़-पौधों की कटाई, कुपोषण, आदिम जनजातियों की घटती आबादी और अंधविश्वास पर चिंता जाहिर.
राज्यपाल श्री द्रौपदी मुर्मू ने कहा, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय गांवों को गोद लें और वहां के निवासियों के बीच फैले अंधविश्वास को खत्म कराने के लिए जागरूकता फैलाएं. कुपोषण को मिटाने के भी उपाय बताएं.पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा, अच्छे कर्म से ही अच्छे धर्म का लाभ मिलता है.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखंडवासियों को प्रकृति पर्व करम पूजा की बधाई दी है. उन्होंने कहा, झारखंड की पहचान और संस्कृति के मूल में प्रकृति है. हमारे आदिवासी भाई-बहन प्रकृति के संरक्षक रहे हैं. आज लोकगीतों पर ढोल-मांदर की थाप ऐसी पड़े कि पूरा परिवेश झूम उठे. हर भाई अपनी बहनों को तीन करम के डाल दे जिसे बहन भगवान के, समाज के और परिवार के नाम से रोपेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










