भाजपा कार्यकर्ता पंचायतों में साइकिल से करेंगे प्रचार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने प्रचार-प्रसार अभियान की तैयारी तेज कर दी है. मंडल से लेकर पंचायतों तक पार्टी की ओर से कार्यक्रम तय किये गये हैं. पार्टी की ओर से नौ सितंबर से घर-घर रघुवर अभियान की शुरुआत की जा रही है. इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा का […]
विज्ञापन
रांची : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने प्रचार-प्रसार अभियान की तैयारी तेज कर दी है. मंडल से लेकर पंचायतों तक पार्टी की ओर से कार्यक्रम तय किये गये हैं. पार्टी की ओर से नौ सितंबर से घर-घर रघुवर अभियान की शुरुआत की जा रही है. इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा का कार्यक्रम चलेगा. इसी बीच 4300 पंचायतों में साइकिल से प्रचार करने की योजना बनायी गयी है. यह योजना 25 सितंबर से शुरू होगी.
पार्टी की ओर से 4300 पंचायतों में एक-एक कार्यकर्ता को साइकिल देगी. प्रत्येक पंचायत में कार्यकर्ता इस साइकिल से घूम-घूम कर पार्टी का प्रचार करेंगे. साइकिल के पीछे दो पोस्टर लगें होंगे. इसमें एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व दूसरी तरफ मुख्यमंत्री रघुवर दास की तस्वीर लगी होगी.
कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी साथ रखेंगे, जिसे लोगों के बीच बांटा जायेगा. पार्टी ने सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. पंचायतों के बाद यह शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर शुरू करने की कवायद चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










